फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   anamika now become sadhvi shree ji after took deeksha

3 वर्षीय मासूम को त्याग करोड़पति माता-पिता बने सुमित मुनि व साध्वी श्रीजी

Tue, 26 Sep 2017 11:02 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 26 Sep 2017 11:02 AM IST
विज्ञापन
anamika now become sadhvi shree ji after took deeksha
फाइल फोटो।
दीक्षा लेकर सांसारिक जीवन का त्याग करना यह भरतीय परंपराओं में शामिल रहा है। एेसा ही कुछ यहां देखने को मिल रहा है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ की रहने वाली अनामिका ने भौतिक सुख के साथ अपनी तीन वर्षीय मासूम बच्ची का भी त्याग कर दिया है।
विज्ञापन



अनामिका से साध्वी श्रीजी के रूप में नई पहचान से पूर्व उन्होंने सभी कानूनी अड़चनों को पार करते हुए हजारों लोगों की मौजूदगी में सूरत में दीक्षा ग्रहण की। अनामिका के पति भी इसी माह की 22 तारीख को दीक्षा ग्रहण कर सुमित मुनि बन चुके हैं।
विज्ञापन


हालांकि अनामिका को भी उसी दिन दीक्षा लेनी थी, लेकिन मासमू बच्ची को देखते हुए समाज व कानून की अड़चन के चलते वह दीक्षित नहीं हो सकी थी। लेकिन सोमवार सुबह करीब आठ बजे उन्होंने जैन आचार्य रामलाल से दीक्षा ग्रहण की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह केश लोचन और सफेद वस्त्र धारण के साथ सामायिक वाचन के साथ दीक्षा प्रक्रिया पूर्ण हुई। इस दौरान उनके पति रहे अब मुनि बन चुके सुमित भी उपस्थित रहे।

कानूनी अड़चन दूर होने का दावा

anamika now become sadhvi shree ji after took deeksha
फाइल फोटो।

अनामिका के साथ सोमवार को रायपुर के आदर्श धारीवाल ने भी दीक्षा ली। आदर्श रायपुर के एक बड़े बिल्डर के पुत्र हैं। उन्होंने महज 18 वर्ष की आयु में वैराग्य के पथ को चुना है। इस मामले में सुभाष पगारिया, महामंत्री, श्री साधुमार्गी जैन श्रीसंघ, सूरत ने कहा ''संघ ने कानूनी अड़चन को दूर किया।


शिकायतकर्ता रिश्तेदार ने भी शिकायत वापस लेने के साथ समाज के समक्ष क्षमा-याचना की है। इसके बाद आचार्यश्री ने अनामिका जी को दीक्षित किया। यदि इसके बाद भी कोई कानूनी अड़चन या परेशानी आएगी तो श्री संघ विधिक माध्यम से पक्ष रखेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed