{"_id":"5a1a49284f1c1b97678bddb9","slug":"amitabh-bachchans-fathers-birthday-will-be-celebrated-here-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कल है 'बिग बी' के पापा का बर्थ डे, मिलेगी ये अनूठी 'सौगात'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल है 'बिग बी' के पापा का बर्थ डे, मिलेगी ये अनूठी 'सौगात'
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:25 AM IST
विज्ञापन
harivanshrai bachhan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सदी के महानायक कहे जाने वाले फिल्म स्टार अमिताभ बच्चन के पिता का कल जन्म दिन हैं। जाने माने कवि डॉ. हरिवंश राय बच्चन का जन्मदिन कल मनाया जाएगा। एक जगह ऐसी है जहां उन्हें एक अनूठी सौगात दी जाएगी।
सौगात भी ऐसी कि डॉ. हरिवंश राय बच्चन पहली बार अपने बेटे के साथ खड़े नजर आएंगे और हजारों लोग उन्हें निहार सकेंगे।
दरअसल, नाहरगढ़ स्थित वैक्स म्यूजियम में डॉ. हरिवंश राय बच्चन के वैक्स स्टेच्यू को लगाया जाएगा। उनका स्टेच्यू उनके 110 वें जन्म दिन के मौके पर 27 नवंबर को रखा जाएगा। जानकारी के मुताबिक म्यूजियम की शुरुआत में ही अमिताभ बच्चे के मोम का पुतला यह लगाया गया है। जिसे लोग काफी पसंद भी कर रहे हैं। यहां लगे अमिताभ बच्चन के स्टेच्यू का वजन 58 किलो के आस पास है, वहीं उनके पिता के स्टेच्यू का वजन करीब 45 किलो होगा।

पहली बार साथ होगी बाप बेटे की जोड़ी
अमिताभ का स्टेच्यू, इनसेट -हरिवंश राय बच्चन का वैक्स स्टेच्यू
- फोटो : अमर उजाला
एक रोचक बात यह भी है कि अमिताभ बच्चन के स्टेच्यू के बैक ग्राउंड में मुंबई स्थित बंगले का नजारा है। वहीं हरिवंशराय बच्चन के पुतले के पीछे दिल्ली गुलमोहर पार्क स्थित आवास सोपान के रीडिंग रूम का नजारा दिखाया जाएगा।
ऐसा पहली बार होगा कि किसी म्यूजियम में बाप बेटे की जोड़ी के मोम के पुतले एक साथ रखे जाएंगे। अब तक जो सैलानी केवल अमिताभ बच्चन को देख पाते थे। वे अब उनके साथ उनके पिता और जाने माने साहित्यकार हरिवंश राय बच्चन के वैक्स स्टेच्यू को भी देख सकेंगे।