{"_id":"598c2c844f1c1ba9248b4a95","slug":"alwar-police-arrested-robbers-looted-a-jeweler-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े ज्वैलर से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिनदहाड़े ज्वैलर से लूट करने वाले गिरोह का पर्दाफाश
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 10 Aug 2017 03:31 PM IST
विज्ञापन
अलवर पुलिस के हत्थे चढ़े लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिनदहाड़े एक ज्वैलर की दुकान में घुसकर लूट के मामले में आज पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। आरोपित हथियार की नोंक पर ढाई लाख रुपए और सोना लूट ले गए थे।
जानकारी के अनुसार, अलवर जिले के तातारपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक सुनार से हथियार की नोक पर ढाई लाख रुपए और करीब 70 ग्राम सोना लूटने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपित अंग्रेज सिंह और गजेंद्र सिंह हैं। इनके कब्जे से देशी कट्टा और दो मोटरसाइकिल भी जब्त की गई हैं। अब पुलिस चार अन्य आरोपितों की तलाश में दबिश दे रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पारस जैन ने बताया कि तातारपुर निवासी बालकृष्ण सोनी अपनी दुकान में बैठा हुआ था। तभी दिनदहाड़े आधा दर्जन बदमाशों ने हथियार की बट से उसका मुंह बंद कर हमला कर दिया। इसके बाद बैग में रखे ढाई लाख रुपए और 70 ग्राम सोना लेकर फरार हो गए।
आरोपित अंग्रेज सिंह निवासी तातारपुर के कादर नगला स्थित अपने घर पर इस पूरी लूट की योजना बनाई गई थी। इसके बाद ज्वैलर के यहां रैकी की गई। इस पूरी वारदात को अंजाम देने वाले शैलेन्द्र सिंह, त्रिलोक सिंह, सुरेंद्र सिंह और बलजीत सिंह की तलाश पुलिस कर रही है।