{"_id":"5a4bb9f04f1c1b0e788b6344","slug":"allegation-on-asaram-in-rajasthan-to-file-fraud-document-in-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"आसाराम की मुसीबत बढ़ी, जमानत के लिए कूटरचित दस्तावेज पेश करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आसाराम की मुसीबत बढ़ी, जमानत के लिए कूटरचित दस्तावेज पेश करने का आरोप
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 02 Jan 2018 10:31 PM IST
विज्ञापन
file photo
नाबालिग से यौन दुराचार के आरोप में फंसे आसाराम के लिए अब एक नई मुसीबत और आ गई है।
दरअसल, पिछले साल सुप्रीम कोर्ट में मेडिकल आधार पर आसाराम की जमानत के लिए एक विशेष याचिका पेश की गई थी। जिसमें सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने कूटरचित दस्तावेज पेश करने पर जांच कर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे।
जोधपुर में कार्यरत आईपीएस पूजा यादव के पास जांच थी। पूजा यादव ने इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में आसाराम के पेरोकार रहे रवि रॉय को गिरफ्तार कर लिया। उसने अपने आप को उच्च पद पर बताया, लेकिन जांच में सामने आया कि वह पेश से एकाउंटेट है एवं उसने ही दस्तावेज पेश किए थे। जोधपुर पुलिस ने आज आरोपी को मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट आशीष दाधिच के समक्ष पेश कर पांच दिन का रिमांड लिया है।