फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   allegation at rajasthan police by congress leaders

कांग्रेसियों ने लगाया पुलिस पर दबंगई का आरोप, ये है मामला

Sat, 04 Nov 2017 02:52 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 04 Nov 2017 02:52 PM IST
विज्ञापन
allegation at rajasthan police by congress leaders
अस्पताल में भर्ती घायल के पीठ पर चोट के निशान - फोटो : amar ujala
कांग्रेसियों ने पुलिस पर बिना किसी वजह टॉर्चर कर पिटाई करने का आरोप लगाया है। इसके विरोध में आज कांग्रेसियो ने जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में विरोध किया।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के अलवर से जुड़ा है। यहां कांग्रेसियों ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस के रामगढ़ विधानसभा यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष जुबेर खान की थाना पुलिस द्वारा पिटाई की गई। जिसके बाद उसे इलाज के लिए सामान्य चिकित्सालय अलवर में भर्ती कराया गया है। कांग्रेस के जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली सहित कई कांग्रेसियों ने आज सामान्य चिकित्सालय पहुंचकर घायल जुबेर खान के हाल जाने। पीड़ित जुबेर ने बताया कि वह किसी मामले को लेकर निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर एमआईए थाना अधिकारी से मिलने पहुंचे थे। जिसके बाद थानाधिकारी ने अपने थाना स्टाफ के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने बताया कि जुबेर खान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक से मिलने के बाद उनके कहने पर एमआईए थाने पहुंचा तो थानाधिकारी ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। ऐसे में कांग्रेसियों ने थानाधिकारी को निलंबित करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed