{"_id":"593f8a5f1126f4ac698b4b58","slug":"action-took-against-the-illegal-slaughterhouse-in-tonk","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध बूचड़खानों पर बड़ी कार्रवाई, छह ट्रक भी किए जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध बूचड़खानों पर बड़ी कार्रवाई, छह ट्रक भी किए जब्त
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के टोंक में सोमवार रात्रि भर जिला प्रशासन की ओर से अवैध बूचड़खानों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र के विधायक अजीत मेहता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार क्षेत्र में अवैध रुप से छह बूचड़खाने संचालित हो रहे थे। जिनके कारण स्थानीय लोगों के काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि इन संचालकों ने अवैध रुप से गोदाम भी यहां बना लिए है। जब कार्रवाई की गई तो पशुओं को काटा जा रहा था। मौके से अधिकारियों नही छह ट्रकों को भी जब्त किया। आरोप है कि इन ट्रकों में ही भरकर जानवरों को चोरी छिपे यहां लाया जाता था। क्षेत्रीय विधायक मेहता के अनुसार बीती रात्रि इस क्षेत्र में एक समारोह में कार्यक्रम में सम्मलित होने आए थे।
विज्ञापन
लेकिन जब वह यहां पहुंचे तो पूरे क्षेत्र में बदबू फैली हुई थी। जिसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत एसडीएम व अन्य पुलिस अधिकारियों से की। जिसके बाद इन बूचड़खानों पर कार्रवाई कर इन्हें सील किया गया। साथ ही यहां से मुक्त कराए गए पशुओं को अलग-अलग स्थानों पर भेजा गया है।
विज्ञापन