फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   accident in jodhpur, one die

दुकान के बाहर खड़े इस शख्स की ऐसे आई मौत

Mon, 03 Jul 2017 02:12 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 03 Jul 2017 02:12 PM IST
विज्ञापन
accident in jodhpur, one die
मृतक और जब्त कार - फोटो : amar ujala
दो युवक आज सुबह दुकान के बाहर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे, लेकिन उन्हें क्या पता था कि थोड़ी देर में उनमें से एक दुनिया से चला जाएगा। आज ऐसा ही हुआ, एक तेज रफ्तार कार ने दोनों को चपेट में ले लिया, जिसमें एक की मौत हो गई। घटना जोधपुर शहर की है।
विज्ञापन


जोधपुर शहर के मंडोर रोड पर खेतानाड़ी इलाके में आज एक तेज रफ्तार कार ने दो युवकों को चपेट में ले लिया। हादसे में गंभीर घायलों को एमजी हास्पिटल लाया गया, जहां इमरान को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने कार में तोड़फोड़ की। साथ ही पावटा मंडोर मुख्य मार्ग पर खेतानाडी इलाके में जाम लगाकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इससे यातायात भी पूरी तरह से बाधित हुआ। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाइश कर मामले को शांत करवाया। फिलहाल पुलिस ने कार को जब्त कर आरोपी चालक की तलाश शुरू की है। लोगों का आरोप है कि कार चालक शराब के नशे में धुत था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed