{"_id":"61e51a768a01c100543b8e01","slug":"accident-bus-going-from-sheopur-to-jaipur-overturned-accident-occurred-due-to-fog-some-passengers-suffered-injuries","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसा: श्योपुर से जयपुर जा रही बस पलटी, कोहरे के कारण हुई दुर्घटना की शिकार, कुछ यात्रियों को आई चोटें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसा: श्योपुर से जयपुर जा रही बस पलटी, कोहरे के कारण हुई दुर्घटना की शिकार, कुछ यात्रियों को आई चोटें
Mon, 17 Jan 2022 12:57 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Mon, 17 Jan 2022 12:57 PM IST
सार
घटना राजस्थान के टोंक जिले में निवाई के मूंडिया के समीप हुई। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस तथा सदर व निवाई पुलिस थाने का दल मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
हादसा का शिकार हुई जयपुर जा रही बस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर-कोटा हाईवे पर बीती रात एक बस सड़क से नीचे उतर कर पलट गई। अचानक अनियंत्रित होने से बस में सवार यात्रियों के बीच हाहाकार मच गया। हादसे में कुछ लोग मामूली जख्मी हुए हैं।
विज्ञापन
घटना राजस्थान के टोंक जिले में निवाई के मूंडिया के समीप हुई। राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस तथा सदर व निवाई पुलिस थाने का दल मौके पर पहुंचा। एएसआई बिरधीचंद ने बताया कि शनिवार देर रात नाकाबंदी में जाप्ते के साथ तैनात थे। इसी दौरान करीब साढे तीन बजे सूचना मिली कि हाईवे पर मूंडिया से पहले एक ढाबे के समीप बस पलट गई है। नीचे उतरकर पलट गई है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंचे दल ने सभी घायल यात्रियों को बाहर निकाला। इसी दौरान एम्बुलेंस कर्मियों ने चोटिल यात्रियों का प्राथमिक उपचार किया। बस मध्यप्रदेश के श्योपुर से जयपुर जा रही थी। यह हाईवे पर ढाबे के समीप घने कोहरे में असंतुलित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलटी खा गई थी। इससे बस में सवार यात्रियों के मामूली चोटें आई किसी यात्री के गंभीर चोट नहीं आई। दूसरी बस से सभी लोगों जयपुर भेज दिया गया।
विज्ञापन