फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   acb doing raid in various part of rajasthan against ration dealers

कहां चूहे पी गए 170 लीटर केरोसिन, जानकर हैरान रह जाएंगे...

Mon, 16 Oct 2017 10:36 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 16 Oct 2017 10:36 AM IST
विज्ञापन
acb doing raid in various part of rajasthan against ration dealers
फाइल फोटो।

सार्वजनिक वितरण प्रणाली में लगे घुन को खत्म करना शायद आसान नहीं होगा। राजस्थान में गेहूं व राशन के अन्य सामान की कालाबाजारी करने वालों पर इन दिनों एसीबी कार्रवाई कर रही है। इस दौरान राज्य सरकारी एक आईएएस सहित 19 से ज्यादा अधिकारियों को सस्पेंड कर चुकी है।

विज्ञापन


वहीं रविवार को कोटा के शिवपुर में एक राशन डीलर के यहां जब छापेमारी की गई तो उसकी बात सुनकर जांच अधिकारी भी हैरान रह गए। जांच में सामने आया कि यह डीलर एक वर्ष 291 क्विंटल गेहूं बाजार में बेच दिया है। वहीं केरोसिन के स्टॉक पर जब उससे जवाब मांगा तो वह बोला कि 171 लीटर केरोसिन चूहे पी गए। यहीं नहीं वह बार बार इसी बात का दोहरात रहा कि इतना केरोसिन चूहे पी गए है। 

विज्ञापन

जारी है कार्रवाई

acb doing raid in various part of rajasthan against ration dealers
वसुंधरा राजे
इसके बाद मौके पर पहुंचे रसद अधिकारियों ने राशन डीलर गुरुमुखदास पर कार्रवाई करते हुए उसका लाईसेंस निरस्त कर उसकी दोनों दुकानों को सीज कर दिया। अधिकारियों को अनुसार अब राशन डीलर के खिलाफ एफआईआर भी कराई जाएगी। गौरतलब है कि राजस्थान में बीते करीब दस दिनों से कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसमें 60 से अधिक आटा मिल पर भी छापे मारे गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed