फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   aap is getting ready for upcoming assembly election in rajasthan

आप के 'विश्वास' का यह प्लान, कांग्रेस-भाजपा के लिए बन सकता है सिरदर्द

Tue, 03 Oct 2017 11:27 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Tue, 03 Oct 2017 11:27 AM IST
विज्ञापन
aap is getting ready for upcoming assembly election in rajasthan
कुमार विश्वास - फोटो : ANI
अगले वर्ष राजस्थान सहित कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन चुनावों के लेकर राजनीतिक दलों ने रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। राजस्थान में होने वाले चुनाव में इस बार आम आदमी पार्टी भी ताल ठोक रही है।
विज्ञापन



आप के राजस्थान प्रभारी कुमार विश्वास हाल ही में राजस्थान के विभिन्न कॉलेजों मिली जीत के बाद काफी जोश में दिख रहे हैं। विश्वास के अनुसार राजस्थान में पार्टी के प्रचार का प्लान पूरा तैयार है। उनका कहना है कि राजस्थान में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सहित आप के 21 विधायक और दिल्ली सरकार के कई मंत्री प्रचार करेंगे।
विज्ञापन


वहीं आप राजस्थान में किसान आंदोलन के माध्यम से भी वोटरों को लुभाने का प्रयास करेगी। इसी वर्ष दिसंबर में जयपुर में बड़ी किसान रैली से पूर्व आप आठ अक्टूबर को अजमेर में व 24 अक्टूबर को जोधपुर में किसान रैली करने जा रही है। वहीं राजस्थान में चुनावी वादों को लेकर भी पार्टी का रुख साफ दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह होंगे राजस्थान में आप के वादे

aap is getting ready for upcoming assembly election in rajasthan
अरविंद केजरीवाल
राजस्थान में भी दिल्ली की तर्ज पर मोहल्ला क्लिनिक, बीस हजार लीटर मुफ्त पानी और बिजली के आधे दाम जैसे वादे आप नेताओं की रैली में सुनाई दे सकते है। जबकि चुनाव में टिकिट को लेकर कुमार विश्वास का कहना है कि राजस्थान के लोग ही उम्मीदवार का चयन करेंगे।

आम आदमी पार्टी का राजस्थान में चुनावी प्लान कांग्रेस व भाजपा के नेताओं के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है। हालांकि आप पार्टी को हाल ही में पंजाब व गोवा चुनाव में मिली करारी शिकस्त के बाद कांग्रेस व भाजपा के नेता राजस्थान में आप के भविष्य को दरकिनार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed