{"_id":"597025714f1c1b90798b46c1","slug":"a-video-viral-on-social-media-where-minister-and-mla-express-his-views-on-cbi-probe","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मंत्री और विधायकों की सीबीआई जांच पर बातचीत, कहा सब मरेंगे, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंत्री और विधायकों की सीबीआई जांच पर बातचीत, कहा सब मरेंगे, वीडियो वायरल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:48 AM IST
विज्ञापन
वीडियो में मंत्री
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गैंगस्टर आनंदपाल एनकाउंटर मामले के जांच के लिए सरकार सीबीआई जांच की अनुशंसा करेगी। इस मामले में सरकार के कद्दावर मंत्रियों और विधायकों की बातचीत का एक वीडियो दो दिनों से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
इसमें सरकार के प्रमुख मंत्री कहते हुए दिख रहें है कि सीबीआई जांच एक पेंडोरा है और अब यह सब मरेंगे। हालांकि यह स्पष्ट नहीं कि वे राजपूत समाज के नेताओं के लिए यह कह रहें है, यहां अपने ही मंत्रिमण्डल के किसी साथी की ओर उनका ईशारा है।
इस वीडियो में राजपूत समाज से ही सबंध रखने वाले मंत्री और विधायक ज्यादा दिख रहे हैं। जिसमें मुख्यमंत्री के प्रमुख सिपेहसलार और राजस्थान के पंचायती राज मंत्री राजेन्द्र सिंह राठौड़ के अतिरिक्त अन्य मंत्री पुष्पेन्द्र सिंह, गजेन्द्र सिंह खींवसर, राजपाल सिंह शेखावत व विधानसभा के उपाध्यक्ष राव राजेन्द्र सिंह भी हैं।

वीडियो बनाने की मंशा क्या है
मंत्री और विधायक
इसके अतिरिक्त कुछ विधायक भी इस वीडियो में हैं। वीडियो में राजेन्द्र सिंह राठौड़ कह रहे हैं यदि हम सीबीआई जांच की मांग नहीं मानते, तो बात फिर अटक जाती है।
जबकि राजपूत नेता सुखदेव सिंह गोगामेड़ी के सम्बंध में वीडियो में कहा जा रहा है कि उसकी गिरफ्तार तो होने दो। गौरतलब है कि आनंदपाल एनकाउंटर के बाद राजपूत व रावणा राजपूत समाज की ओर से एक संयुक्त संघर्ष समिति का गठन किया गया था।
जिसकी एनकाउंटर की सीबीआई जांच की मांग के अतिरिक्त छह मांगें और थीं। इन सभी मांगों को सरकार ने हाल ही मान लिया है। अब सवाल यह भी उठ रहे हैं कि मंत्री और विधायकों की निजी बातचीत का वीडियो किसने बनाया और वायरल करने के पीछे उसकी मंशा क्या है।