फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A ras blame ias in rajasthan that he tried to kidnapped him

जिला कलक्टर पर अपहरण करने के प्रयास का आरोप, सकते में आ गई सरकार

Thu, 23 Nov 2017 09:28 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Thu, 23 Nov 2017 09:28 AM IST
विज्ञापन
A ras blame ias in rajasthan that he tried to kidnapped him
सचिवालय जयपुर
नौकरशाहों के आपसी खींचतान की खबरें अक्सर आती रहती है। लेकिन बुधवार को सामने आयी एक घटना ने राजस्थान सरकार के उच्च अधिकारियों को भी सकते में डाल दिया है। दरअसल एक वरिष्ठ आरएएस ने एक आईएएस पर उसके अपहरण करने के प्रयास का आरोप लगाया है। मामला राजस्थान के डूंगरपुर जिले का है। यहां के कलक्टर राजेन्द्र भट्ट पर जिला परिषद के सीईओ परशुराम धानका ने कलक्टर आवास में उनके अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। यहीं नहीं धानका डूंगरपुर से रातोंरात जयपुर पहुंच गए है और उन्होंने राजस्थान के मुख्य सचिव अशोक जैन सहित अन्य उच्च अधिकारियों से मुलाकात की। 
विज्ञापन

जिला कलक्टर ने दी सफाई

A ras blame ias in rajasthan that he tried to kidnapped him
अपहरण

धानका ने कहा ​है कि उनकी जान को भी खतरा है  इसलिए उनका डूंगरपुर से ट्रांसफर कर दिया जाए। वहीं डूंगरपुर के जिला कलक्टर ने कहा है कि धानका झूठ बोल रहे है और वे बिना जानकारी के गायब है। इसलिए उन्हें 17 सीसी का नोटिस दिया जा रहा है।


जिससे बचने के लिए वे नाटक कर रहे है। गौरतलब है कि परशुराम धानका राजस्थान प्रशासनिक सेवा के 1998 बैच के अधिकारी है। धानका के अनुसार जिला कलक्टर आवास पर कुछ बदमाशों ने जबरन जीप में बिठाकर उनके अपहरण का प्रयास किया था। राजस्थान के सीएस ने धानका को पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखने के आदेश दिए है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed