फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A police officer hit by a car in nagaur

अब थानाधिकारी को कुचलकर भागे बदमाश, उपचार के दौरान मौत

Wed, 20 Sep 2017 09:08 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 20 Sep 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
A police officer hit by a car in nagaur
फाइल फोटो।
अपराधियों के बुलंद हौंसले अब पुलिसवालों पर भी भारी पड़ रहे है। हाल ही में जोधपुर में व्यापारी की गोली मारकर हत्या के बाद से पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठ रहे है। वहीं नागौर जिले में मंगलवार को बदमाशों ने एक थानेदार को गाड़ी से कुचल दिया। जिनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन




जानकारी के अनुसार श्रीबालाजी के थानेदार पूरणमल बीती शाम गाड़ियों की चैकिंग कर रहे थे। इस दौरान तेज गति से आ रही बोलेरो गाड़ी को उन्होंने रुकने का इशारा किया। लेकिन गाड़ी चालक ने स्पीड और तेज कर दी और थानेदार को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके बाद पूरणमल करीब दस फीट उपर उछलकर गिरे।
विज्ञापन

गिरफ्त से बाहर आरोपी

A police officer hit by a car in nagaur
फाइल फोटो।
वहां मौजूद पुलिसकर्मियों के अनुसार बोलेरो में करीब चार-पांच लोग सवाार थे। इसके बाद घायल थानेदार को नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही नागौर एसपी पारिस देशमुख व अन्य लोग भी अस्पताल पहुंच गए थे। जानकारी के अनुसार मूलत: सीकर के रहने वाले पूरणमल मीणा तीन दिन के अवकाश के बाद ड्यूटी पर लौटे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed