फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A man slapped the vc in front of education minister

शिक्षा मंत्री के सामने वीसी को जड़ा चांटा, सांसद को भी मार चुका है थप्पड़

Sat, 15 Jul 2017 12:23 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 15 Jul 2017 12:23 PM IST
विज्ञापन
A man slapped the vc in front of education minister
जोधपुर यूनिवर्सिटी
एक कॉलेज संचालक की करतूत ने शिक्षा महकमे को हिलाकर रख दिया है। आरोपी निजी कॉलेज संचालक ने राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री के सामने जोधपुर की जेएनवीयू यूनिवर्सिटी के वीसी को चांटा जड़ दिया।
विज्ञापन



एक कार्यक्रम के दौरान अचानक हुई इस घटना से वहां बैठी मंत्री और तमाम लोग सन्न रह गए। दरअसल मामला बृहस्पतिवार को है, जब जय नारायण व्यास यूनिवर्सिटी के एमबीएम इंजिनियरिंग कॉलेज में एक कार्यक्रम चल रहा था।
विज्ञापन



इस दौरान में राजस्थान की उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी व यूनिवर्सिटी के वीसी प्रो आरपी सिंह मंच पर मौजूद थे। इसी दौरान बाड़मेर जिले में स्थित एक निजी कॉलेज लव-कुश का संचालक खरताराम मंच पर आया और वीसी को थप्पड़ मार दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के ये थे आरोप और पहले सांसद को भी जड़ चुका है थप्पड़

A man slapped the vc in front of education minister
किरण माहेश्वरी
दरअसल खरताराम का आरोप है कि वीसी ने बाड़मेर सांसद के दबाव में उसके कॉलेज का परिणाम रोक रखा है। जबकि वीसी का कहना है कि सबंधित कॉलेज का परिणाम कॉलेज में परीक्षा दौरान नकल की शिकायत के कारण रोका गया है।

गौरतलब है कि खरताराम ने पिछले वर्ष एक शादी समारोह में बाड़मेर सांसद कर्नल सोनाराम को भी थप्पड़ मार दिया। बृहस्पतिवार को जब आरोपी ने वीसी को चांटा जड़ा तो उस दौरान सुरक्षा का कोई इंतजाम नहीं था।

जिसको लेकर बाद में उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्ववरी ने भी सवाल उठाया। वीसी को थप्पड़ मारने वाले खरताराम की लोगों  ने जमकर धुनाई  कर दी। बाद में पुलिस ने खरताराम को शांतिभंग  के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed