फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A man died due to winter in rajasthan

सर्दी ने फिर ली एक की जान, खेतों में खड़ी फसलों पर जमी बर्फ

Mon, 08 Jan 2018 02:04 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 08 Jan 2018 02:04 PM IST
विज्ञापन
A man died due to winter in rajasthan
सीकर में पेड़ों पर जमी बर्फ - फोटो : amar ujala
राजस्थान में सर्दी का सितम जारी है। इसके चलते यहां फिर से एक व्यक्ति की जान चली गई। हालात ये हैं सर्दी के कारण यहां खेतों में फसलों पर बर्फ जमने लगी है।
विज्ञापन


मामला राजस्थान के सीकर जिले का है। यहां सर्दी के कारण रानोली थाना इलाके के पलसाना कस्बे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार पलसाना के बस स्टैंड पर जुराठडा गांव के रहने वाले भागीरथ सिह नाम के एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला। संभावना जताई जा रही है कि तेज सर्दी के कारण व्यक्ति की मौत हुई है। रानोली पुलिस ने मृतक के शव को पलसाना असपताल की मोर्चरी में रखवाया है।
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी हैं दो मौत

A man died due to winter in rajasthan
demo pic
उधर, फतेहपुर शेखावाटी स्थित कृषि अनुसंधान केंद्र पर आज सुबह का न्यूनतम तापमान माइनस 1.8 डिग्री दर्ज किया गया। तापमान के जमाव बिन्दू से नीचे चले जाने के कारण फतेहपुर शेखावाटी इलाके के खेतों में फसलो पर बर्फ जम गई। यही नहीं खेतों की बाड़ के ऊपर भी बर्फ देखी गई। यहां तापमान के गिरने से आम जनजीवन  बुरी तरह से प्रभावित है और सर्दी से बचने के लिए लोगों को अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

गौरतलब है कि इससे पहले अलवर जिले में भी दो किसानों की सर्दी से मौत के मामले सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed