फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   A lady blame hotel owner for not enter the home in jaipur

होटल मालिक पर क्यों लगा मासूम पर कुत्ते छोड़ने का आरोप...

Mon, 18 Sep 2017 12:22 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 18 Sep 2017 12:22 PM IST
विज्ञापन
A lady blame hotel owner for not enter the home in jaipur
वीडियो फुटेज
रिश्तों की आपसी कलह कई बार सारी हदें पार कर देती है। एक होटल व्यवसायी के मामले में एेसा ही कुछ देखने में आया है।
विज्ञापन



राजस्थान की राजधानी जयपुर के राजा पार्क स्थित रॉकलेंड होटल के मालिक सुनील वाधवा के घर के बाहर एक महिला ने जमकर हंगामा मचाया। महिला मनीषा वाधवा का आरोप है कि सुनील वाधवा की पत्नी है और उसे घर में नहीं घुसने दिया जा रहा है।

यहीं नहीं महिला का कहना है कि जब उसने घर में घुसने का प्रयास किया तो गार्ड ने उसकी छह वर्षीय बेटी पर कुत्ते छोड़ दिए। मनीषा के अनुसार वर्ष 2008 में उसकी शादी सुनील से हुई थी। मनीषा का कहना है कि सुनील के अन्य कई महिलाओं से भी सबंध हैं।
विज्ञापन

वायरल हो रहा है वीडियो

A lady blame hotel owner for not enter the home in jaipur
फाइल फोटो।
बीते शनिवार को उसकी छह वर्षीय बेटी की तबीयत खराब होने पर वह उसे लेकर डॉक्टर के गई थी। उसके बाद उस रात वह अपने पीहर में रुक गई थी। लेकिन रविवार को जब वह घर लौटी तो उसे घर में घुसने ही नहीं दिया गया।


महिला के हंगामें का वीडियो रविवार को सोशल साइटस पर वायरल हो गया। जिसमें वह होटल मालिक सुनील वाधवा पर कई आरोप लगा रही है। वहीं सुनील वाधवा की ओर महिला के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed