फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a businessman murdered in jodhpur

सौ मीटर दूर पुलिस और व्यापारी को गोलियों से भून गए बदमाश

Mon, 18 Sep 2017 03:33 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 18 Sep 2017 03:33 PM IST
विज्ञापन
a businessman murdered in jodhpur
वासुदेव इसरानी
पर्यटन, डेस्टिनेशन वेडिंग और मशहूर हस्तियों के कोर्ट केस के लिए मशहूर सूर्य नगरी जोधपुर एक बार फिर से चर्चाओं में है। इस बार जोधपुर मीडिया की सुर्खियों में रंगदारी के कारण। बीती रात को शहर के पॉश मार्केट सरदारपुरा में एक मोबाइल व्यापारी को बाइक पर आए बदमाशों ने गोलियों से भून दिया।
विज्ञापन



यह घटना पुलिस स्टेशन से मात्र 100 मीटर की दूरी पर हुई लेकिन बदमाश आसानी से व्यापारी को मार कर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार व्यापारी वासुदेव इसरानी से हाल ही में बदमाशों ने रंगदारी देने के लिए धमकाया था। जिसकी जानकारी वासुदेव ने पुलिस को भी दी थी।
विज्ञापन


इसके बाद बाद पुलिस ने वासुदेव को सुरक्षाकर्मी भी उपलब्ध कराया था। रविवार की रात को जब वासुदेव को मिला सुरक्षाकर्मी घर चला गया तब बाइक पर आए दो बदमाशों ने वासुदेव पर पांच गोलियां चलाईं। इसके बाद वासुदेव को नजदीक के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर मिली कोर्ट की फटकार

a businessman murdered in jodhpur
फाइल फोटो।

गौरतलब है कि इससे पूर्व जून में भी वासुदेव की दुकान में घुसकर बदमाशों ने चार-पांच गोलियां चलाई थीं। लेकिन तब वह बाल-बाल बच गए थे। जोधपुर में बीते छह माह में कई कारोबारियों को रंगदारी के लिए धमकी मिल चुकी है। लेकिन अभी तक बदमाश पुलिस की गिरफ्त से बाहर ही है।

वहीं रविवार की घटना के बाद राजस्थान हाईकोर्ट ने स्वप्रसंज्ञान लिया है। न्यायधीश गोविंद माथुर व विनीत कुमार ने 22 सितंबर को पुलिस कमिश्नर अशोक राठौड़ व जिला कलक्टर को कोर्ट में तलब किया है। कोर्ट ने टिप्पणी करते हुए कहा है कि शहर में कोई काननू व्यवस्था नाम की चीज ही नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed