फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   a businessman from kerala kidnapped from jaipur airport

जयपुर एयरपोर्ट से किया केरल के व्यापारी का अपहरण, फिर हुआ ये...

Fri, 05 May 2017 04:18 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Fri, 05 May 2017 04:18 PM IST
विज्ञापन
a businessman from kerala kidnapped from jaipur airport
पीड़ित व्यापारी। - फोटो : Vishnu Sharma

स्क्रेप व्यवसाय के बहाने जयपुर बुलाकर यूपी के हथिया गांव के एक कुख्यात गैंग ने जयपुर एयरपोर्ट से केरल के एक व्यापारी का अपहरण कर लिया। घटना दो दिन पूर्व की जब जे विजय कुमार नाम का व्यापारी जयपुर पहुंचा था और उसे एयरपोर्ट से ही गैंग के सदस्य गाड़ी में बिठाकर भरतपुर ले गए।

विज्ञापन


यहां विजय कुमार को अपहरणकर्ताओं पहाड़ी क्षेत्र के एक गांव में बंधक बना दिया। इसके बाद उन्होंने विजय कुमार के ही मोबाइल से उसके घर केरल फोन किया और 90 लाख की फिरौती मांगी। इसके बाद व्यापारी के भाई ने बृहस्पतिवार दोपहर तीन बजे भरतपुर एसपी कैलाश विश्नोई से सम्पर्क किया और मामले की जानकारी दी। एसपी विश्नोई ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बैंक खातों की जानकारी ली जिसमें फिरौती के दो लाख रुपए जमा कराए थे।
विज्ञापन


इनमें एक खाता अजमेर में एक महिला के नाम था जबकि दूसरा खाता मकराना में था। इसके बाद अजमेर एसपी नितिनदीप की मदद से पुलिस ने महिला व एक अन्य बदमाश जो पैसा लेने आया था पुलिस ने उसे दबोच लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि भरतपुर में एडीशनल एसपी सुरेन्द्र सिंह के नेतृत्व में 100 पुलिसवालों ने सबंधित गांव की रात्रि में घेराबंद की व विजय कुमार को मुक्त करा लिया। पुलिस ने फिरौती में जो रकम दी गई थी वह भी बरामद कर ली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed