फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   99 crores will be spent, the fort will be repaired

99 करोड़ होंगे खर्च और बदल जाएंगे धरोहर के नजारे

Mon, 03 Jul 2017 06:31 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Mon, 03 Jul 2017 06:31 PM IST
विज्ञापन
99 crores will be spent, the fort will be repaired
Demo Pic - फोटो : File
राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर और किलों की दशा सुधारने के लिए करोड़ों खर्च किए जाएंगे। मकसद यही है कि यहां की धरोहर सार संभाल हो सके तो वहीं सैलानियों को सुखद अनुभव प्राप्त हो सके। इसके लिए केंद्र सरकार ने स्वदेश दर्शन योजना के तहत राजस्थान ने ऐतिहासिक किलों व विभिन्न पुरातत्व धरोहर एवं पर्यटन स्थल के हेरिटेज सर्किट के विकास और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए 9 हजार 960 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की है।
विज्ञापन


केन्द्रीय पर्यटन मंत्रालय की ओर से जारी स्वीकृति के अनुसार कुंभलगढ़ दुर्ग (राजसमंद) के विकास के लिए 751 लाख, नाहरगढ़ (जयपुर) किले के लिए 110 लाख, बाला किला (अलवर) के लिए 166.22 लाख, रणथम्भोर दुर्ग (सवाईमाधोपुर) के लिए 80.48, खंडार फोर्ट (सवाईमाधोपुर) के लिए   224.45 लाख, गागरोन दुर्ग  (झालावाड़) के लिए 283.07 लाख, चित्तौड़गढ़ दुर्ग के लिए 1156.92 लाख  रुपए खर्च होंगे।
विज्ञापन


वहीं  जैसलमेर फोर्ट के लिए 740.28 लाख, भटनेर दुर्ग (हनुमानगढ़) के लिए 304.90 लाख, कालीबंगा (हनुमानगढ़) के विकास के लिए 43.37 लाख, जालोर फोर्ट के लिए 882.52 लाख, प्रताप गौरव केंद्र, उदयपुर के लिए 716.38 लाख, धौलपुर के बाग ए नीलोफ़र के लिए 58.20 लाख, पुरानी छावनी, धौलपुर के लिए 68.45 लाख, मीराबाई स्मारक, मेड़ता (नागौर) के लिए 208.94 लाख, गोगामेड़ी (हनुमानगढ़) के लिए 685.14 लाख तथा फेसाड एल्यूमिनेशन ऑफ जयपुर सिटी पार्ट-वन के लिए 2689.99 लाख, पार्ट-टू के लिए 415 लाख रुपए की मंजूरी प्रदान की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed