फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   5 million rupee demand by internet calling

रंगदारी देने से इनकार किया तो ज्वैलर को कहा तेरा काउंट डाउन शुरू हो गया है

Sat, 07 Oct 2017 06:16 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sat, 07 Oct 2017 06:16 PM IST
विज्ञापन
5 million rupee demand by internet calling
demo pic - फोटो : demo
रंगदारी वसूली के लिए धमकी देने का सिलसिला थम नहीं रहा है। एक और ज्वैलर से बदमाशों ने 50 लाख की मांग की है। ज्वैलर ने यह राशि देने से इनकार किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। उसे धमकी भरे लहजे में कहा गया है कि तेरा काउंट डाउन शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


रंगदारी के लिए पैसे मांगने का यह मामला भी राजस्थान के जोधपुर शहर में सामने आया है। यहां मेड़ती गेट इलाके के निवासी मुकेश सोनी घोड़ो के चौक इलाके में रमेश चंद्र ज्वैलर्स के नाम से दुकान चलाते हैं। ज्वैलर ने इस संबंध में जोधपुर के सोजती गेट पुलिस चौकी में आरोपी हरेंद्र जाट के खिलाफ रिपोर्ट दी है।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, ज्वैलर के मोबाइल पर आरोपी हरेंद्र जाट ने आज इंटरनेट कॉल कर 50 लाख की फिरौती मांगी। इस दौरान मुकेश सोनी और आरोपी के बीच तीखी बहस भी हो गई और व्यापारी ने राशि देने से साफ मना कर दिया। इसके बाद आरोपी ने व्यापारी को अंजाम भुगतने की धमकी दी है। साथ ही, चेतावनी दी हैं कि अब से तेरा काउंटडाउन शुरू हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये गैंग है सक्रिय, पुलिस सतर्क

5 million rupee demand by internet calling
डेमो इमेज
व्यापारी की रिपोर्ट देने के साथ ही पुलिस ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए व्यापारी को हथियारबंद सुरक्षाकर्मी उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए हैं। हालांकि, पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है।

गौरतलब है कि पिछले कुछ समय से शहर में पंजाब, हरियाणा के गैंगस्टर लॉरेंस गैंग के गुर्गे सक्रिय हैं। इसमें से एक आरोपी हरेंद्र जाट भी इस गैंग का गुर्गा है। पिछले दिनों जोधपुर के सरदारपुरा इलाके में व्यापारी वासुदेव सिंधी की हत्या करने के मामले में भी हरेंद्र जाट का नाम सामने आया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed