{"_id":"5a479c754f1c1b74698c4d8e","slug":"5-lakh-people-will-be-gathered-in-the-meeting-of-pm-modi-bjp-state-president-claims","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"PM मोदी की सभा के लिए पांच लाख लोग जुटाने का लक्ष्य, BJP ने बनाई रणनीति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
PM मोदी की सभा के लिए पांच लाख लोग जुटाने का लक्ष्य, BJP ने बनाई रणनीति
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 30 Dec 2017 07:38 PM IST
विज्ञापन
PM modi
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की आगामी माह में राजस्थान में होने वाली सभा में 5 लाख लोग जुटेंगे। यह दावा राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने किया है।
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने आज जोधपुर प्रवास के दौरान मीडिया के सामने ये बात कही। इससे पहले परनामी ने जोधपुर एयरफोर्स स्थित होटल में उन्होंने संभाग के साथ 8 जिलों के भाजपा पदाधिकारियों, सांसदों और विधायकों के साथ बैठक की। इस दौरान प्रदेशाध्यक्ष परनामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 जनवरी को पचपदरा में रिफाइनरी शिलान्यास कार्यक्रम को भव्य बनाने को लेकर दिशा-निर्देश दिए।
बैठक के बाद मीडिया से बात करते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने कहा कि 14 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पचपदरा में रिफाइनरी का शिलान्यास करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए संभाग के साथ ही 8 जिलों से करीब 5 लाख लोग जुटेंगे।

Trending Videos
पूर्व मुख्यमंत्री के ट्विट पर किया पलटवार
अशोक परनामी
उन्होंने पूर्व सीएम अशोक गहलोत के रिफाइनरी के शिलान्यास को लेकर किए गए ट्विट पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार में जो एमओयू रिफाइनरी के लिए कंपनी के साथ किया गया था, वह राजस्थान के पक्ष और हित में नहीं था। कांग्रेस सरकार ने जो एमओयू रिफाइनरी के लिए कंपनी के साथ किया था उससे प्रदेश की जनता को 56 हजार करोड़ का नुकसान झेलना पड़ता।
मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सत्ता में आने के बाद कंपनी के साथ नया एमओयू कर प्रदेश की जनता का करीब 40 हजार करोड़ बचाने का काम किया है। प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी ने प्रदेश में आगामी लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव पर कहा कि भाजपा भारी मतों से जीतेगी। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा जाएगा।