{"_id":"594608e14f1c1bc9388b46d3","slug":"5-laborers-dead-after-being-run-over-by-a-train-and-engine-in-sikar-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंजन ने रौंदी तीन जिंदगियां, दो दिन बाद रेलमंत्री करने वाले है ट्रेक का उद्घाटन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंजन ने रौंदी तीन जिंदगियां, दो दिन बाद रेलमंत्री करने वाले है ट्रेक का उद्घाटन
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 11:50 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद शवों को उठाकर ले जाती पुलिस
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो दिन बाद रेल मंत्री जिस रेलवे ट्रेक का उद्घाटन करने आने वाले है उस ट्रेक पर ट्रायल के लिए दौड़ रहे इंजन ने रविवार सुबह तीन मजदूरों की जान ले ली। ये मजदूर वहां पटरियों पर सो रहे थे और इस पर ट्रेनों की आवाजाही पिछले करीब डेढ़ साल से बंद थी।
हादसा सीकर जिले के हरसावा में सीकर—फतेहपुर ब्रॉडगेज रेलवे ट्रेक पर हुआ। इस ट्रेक का नवनिर्माण हुआ है और 20 जून का रेल मंत्री सुरेश प्रभु के हाथों यहां उद्घाटन होना है। इस निर्माण की वजह से ये ट्रेक करीब डेढ़ साल से बंद पड़ा था। रविवार सुबह पांच बजे ट्रायल चल रही थी। इस दौरान वहां से गुजरे इंजन के पायलट को पटरियों पर सोए मजदूर नजर नहीं आए और इंजन उन पर से गुजर गया।
इस दर्दनाक हादसे में ट्रेक पर सोए तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रेन का संचालन नहीं होने से यहां काम करने वाले मजदूर ट्रेक पर ही सोने आ जाते थे। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए सीकर के जिला अस्पताल पहुंचाया जहां शवों को मुर्दाघर में रखवाया गया है। मृतकों की शिनाख्त कोटपुतली के दिनेश और मनीष बलाई के रुप में हुई जबकि तीसरा मजदूर इंद्राज अलवर जिले के बानसूर का रहने वाला था। ये तीनों ही सीकर में मजदूरी का काम करते थे।
विज्ञापन
सीकर में एक रात में दूसरा रेल हादसा
सीकर में पिछले 12 घंटे में ये दूसरा रेल हादसा है। इससे पहले जिले के नीमकाथाना मे गोंडा रेलवे स्टेशन के पास बने बालाजी नगर रेलवे फाटक पर शनिवार देर रात दो मजदूरों की ट्रेन से कटने से मौत हो गई। मृतक अर्जुन पुत्र राज सिंह राधेश्याम पुत्र गणेश गुभाना बहादुरगढ़ हरियाणा के रहने वाले है जो कि डेडीकेटेड फ्रंट कॉरिडोर प्रोजेक्ट के तहत चल रहे कार्य में मजदूर करने सीकर आए हुए थे।