{"_id":"59170e724f1c1b7a04853322","slug":"5-arrested-in-ajmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार टकराने पर हुआ विवाद, युवती सहित 5 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार टकराने पर हुआ विवाद, युवती सहित 5 गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 13 May 2017 07:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अजमेर में जयपुर रोड पर शनिवार को दो कारों की भिड़ंत हो गई। इससे दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइंस थाना पुलिस ने शराब का सेवन की हुई युवती और चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
सिविल लाइंस थानाधिकारी करण सिंह ने बताया कि जयपुर की ओर से अजमेर आ रही दो कारें आपस में टकरा गई। हालांकि दोनों कारों में कोई नुकसान नहीं हुआ, लेकिन दोनों पक्ष भिड़ पड़े। पीछे वाली कार को युवती चला रही थी जिसने शराब का सेवन कर रखा था। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर जाकर दोनों पक्षों से समझाइश का प्रयास किया। इसके बावजूद नहीं मानने पर दोनों पक्षों को थाने ले आए और चार लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार कर लिया। सिंह ने बताया कि युवती के खिलाफ शराब पीकर वाहन चलाने के मामले में कार्रवाई कर मेडिकल मुआयना करवाया गया। दोनों पक्षों की तरफ से कोई रिपोर्ट नहीं दी गई।