फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   Baby kidnapped from outside SMS hospital in Jaipur

Rajasthan: जयपुर के एसएमएस अस्पताल के बाहर से चार महीने के बच्चे का अपहरण, परिजनों को झांसा देकर आरोपी फरार

Thu, 04 Aug 2022 09:16 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 04 Aug 2022 09:16 AM IST
सार

पीड़ित परिवार की चार साल की बेटी अस्पताल में भर्ती थी। एक अनजान व्यक्ति उसका इलाज कहीं और कराने की बात कहकर उसने परिवार को विश्वास में ले लिया और मौका देखकर बच्चे को लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन
Baby kidnapped from outside SMS hospital in Jaipur
एसएमएस अस्पताल जयपुर - फोटो : Social Media

विस्तार

जयपुर के एसएमएस अस्पताल के बाहर से बुधवार देर शाम एक चार महीने के मासूम का अपहरण हो गया। बच्चे के परिजन अस्पताल में अपनी बेटी का इलाज करवाने आए थे। इसी दौरान एक अनजान व्यक्ति ने उनसे दोस्ती कर ली और मौका देखकर उनके बेटे को लेकर फरार हो गया।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सैंथल दौसा से एक परिवार करीब एक सप्ताह पहले अपने बच्चे का इलाज कराने एसएमएस अस्पताल आया। डॉक्टरों ने बच्चे को बांगड़ यूनिट में भर्ती कर लिया, जहां पर उसका इलाज जारी है। परिजनों के साथ चार महीने का एक बच्चा भी मौजूद था। मां अपने चार साल के बेटी की देखरेख में लगी हुई थी। बेटा अपने दादा-दादी के पास मौजूद था।

विज्ञापन


मंगलवार शाम को एक व्यक्ति बांगड़ यूनिट के बाहर अपहृत बच्चे के परिजनों से मिला। उसने बताया कि उसके बच्चे का भी इलाज हुआ है। जिसके बाद उसने किसी और डॉक्टर से दिखाने की बात कही। अनजान व्यक्ति की बातों में आकर पहले परिवार के सदस्य अपने बीमार चार साल के बच्ची को धनवंतरी में दिखाने ले गए। इसके बाद वह अनजान व्यक्ति उन्हें एक निजी अस्पताल में भी ले गया ले गया और वहां के डॉक्टर से बीमार बच्चे का चेकअप करवाने कहा। जिसके बाद परिजन उसकी बातों में आ गए और वहां बच्ची का चेकअप करवाया।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आरोपी के साथ परिवार एसएमएस अस्पताल लौट आया और उन्होंने अनजान व्यक्ति के साथ खाना खाने लगे। इसी दौरान मौके का फायदा उठाकर आरोपी बच्चे को गोद में उठाकर फरार हो गया। बच्चे की दादी जब बहू को खाना देकर वापस बाहर आई, तब अनजान व्यक्ति और चार महीने का मासूम वहां नहीं मिला। उसके बाद मासूम बच्चे की मां ने थाने में बच्चे के अपहरण होने की सूचना दी। पुलिस ने सभी थानों का अलर्ट कर दिया। वहीं हर पहलू से पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed