{"_id":"594643f04f1c1bf5688b4667","slug":"4-rail-accident-took-places-in-different-part-of-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: रेल हादसों के नाम रहा रविवार, 4 हादसों में 6 की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: रेल हादसों के नाम रहा रविवार, 4 हादसों में 6 की मौत
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sun, 18 Jun 2017 03:04 PM IST
विज्ञापन
हादसे की दो तस्वीरें
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में रविवार का दिन रेल हादसों के नाम रहा। दो हादसों में पांच लोगों मौत हो गई। एक हादसे में मालगाड़ी की बोगी बेपटरी हो गया जबकि एक जगह गैंगमैन की सूझबूझ से बड़ा टल गया।
पहला हादसा सीकर जिले के नीम का थाना इलाके में देर रात हुआ। यहां पर ट्रेन की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत हो गई।
दूसरा हादसा भी सीकर जिले में ही हुआ। यह हादसा रविवार अल सुबह हुआ। यहां नवनिर्मित फतेहपुर ट्रेक पर सो रहे तीन मजूदरों को ट्रायल के लिए आए इंजन ने रौंद दिया। इनकी मौके पर ही मौत हो गई।
तीसरा हादसा, चितौड़गढ़ जिले में हुआ। यहां सीमेंट के कट्टों से भरी एक मालगाड़ी जब पुलिस लाइन के सामने से गुजर रही थी, तभी इसकी एक बोगी बेपटरी हो गई। इससे रूट पर फिलहाल रेल यातायात रोक दिया गया है और ट्रेक को सही करने का काम जारी है।
विज्ञापन
यहां बड़ा हादसा टला
जयपुर-दिल्ली रेलमार्ग पर बस्सी रेलवे स्टेशन के पास बांसखोह फाटक पर रेलवे ट्रैक में फ्रेक्चर हो गया। जिसे समय रहते वहां से गुजर रहे गैंगमैन ने देख लिया और इसकी सूचना प्रशासन को दी। इसके बाद यहां से गुजरने वाली ट्रेन को धीमी गति से गुजारा। बाद में इसकी मरम्मत कर दी गई।
यहां रेलवे स्टेशन पर गई जान
धौलपुर रेलवे स्टेशन के वेटिंग रूम में रेलवे प्रशासन की लापरवाही ने युवक की जान ले ली। युवक यहां ट्रेन आने से पहले रुका हुआ था, तभी नहाने के दौरान हादसे का शिकार हो गया। बाथरूम में नहाने के दौरान उसे बिजली का करंट लग गया। जिसके बाद उसकी मौत हो गई।