{"_id":"59c10f224f1c1bb4688b575f","slug":"3-girls-ran-away-from-gurukul-in-neemrana-alwar","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गार्ड को गच्चा देकर गुरुकुल से भागी तीन छात्राएं एक खेत में मिलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गार्ड को गच्चा देकर गुरुकुल से भागी तीन छात्राएं एक खेत में मिलीं
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 19 Sep 2017 06:44 PM IST
विज्ञापन
लापता तीनों छात्राओं की तस्वीर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मन नहीं लगने के कारण गार्ड को गच्चा देकर गुरुकुल से भागी सातवीं कक्षा की तीन छात्राएं कपास के खेत में मिलीं। गनीमत रही कि उनके साथ कुछ गलत होता, उससे पहले ही पुलिस पहुंच गई। छात्राओं को भूख लगी थी, इसलिए उन्होंने एक जगह रुकना ठीक समझा था।
मामला अलवर जिले के नीमराणा उपखंड के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के गांव दाधिया गांव का है जहां आर्स कन्या गुरुकुल महाविद्यालय की सातवीं कक्षा में पढ़ने वाली तीन छात्राएं सोमवार अल सुबह अचानक गायब हो गई थी। इसके बाद शाहजहांपुर पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तीनों छात्राओं को खेतों में ढूंढ निकाला।
थानाधिकारी सुरेन्द्र मलिक ने बताया कि सोमवार को दाधिया गांव के आर्स कन्या गुरुकुल महाविद्यालय से झारखंड की रहने वाली सातवीं कक्षा की तीन छात्राओं के गायब हो जाने की सोमवार दोपहर को महाविद्यालय की आचार्या प्रेमलता यादव द्वारा दर्ज कराई गई थी।

पहले भी कर चुकी हैं भागने का प्रयास
गुरुकुल के बच्चों से पूछताछ करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों छात्राओं की तलाश में एक टीम गठित कर रेलवे स्टेशन सहित बस स्टैण्ड पर तलाशी अभियान शुरू किया। पुलिस की एक टीम ने गुरुकुल के पास ही स्थित एक गांव में ग्रामीणों की मदद से कपास के खेत में छुपी छात्राओं को ढूंढ निकाला। तीनों छात्राओं ने पुलिस को बताया कि उनका गुरुकुल में मन नहीं लगता था जिससे वो वहां से भाग निकली। भागते भागते जब उन्हें भूख लग आई तो तीनों ने खेतों में ही रुकने का फैसला किया।
गुरुकुल की आचार्या प्रेमलता यादव ने बताया कि इन तीनों छात्राओं ने एक महीने में पहले भी भागने का प्रयास किया था। इस गुरुकुल मे पूर्णतया नि:शुल्क शिक्षा होने के चलते देशभर के राज्यों की छात्राएं पढ़ने आती हैं।