फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   3 died on the spot after a fast jeep collided with still truck in jaipur

हाइवे पर आवारा पशुओं का कहर, चली गई चार जान

Sun, 03 Dec 2017 04:20 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Sun, 03 Dec 2017 04:20 PM IST
विज्ञापन
3 died on the spot after a fast jeep collided with still truck in jaipur
डेमो इमेज
आवारा पशुओं का कहर आज फिर देखने को मिला। दो अलग-अलग हादसों में चार जनों की मौत हो गई। ये दोनों हादसे वाहन के सामने आवारा पशु आने से हुए।  
विज्ञापन


राजधानी जयपुर में जयपुर-दिल्ली नेशनल हाइवे पर आज एक भीषण सड़क हादसे में दो महिलाओं समेत जीप चालक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

जानकारी के अनुसार आमेर थाना इलाके के कुंडा रोड पर आवारा पशु के बीच सड़क पर आ जाने से तेज रफ्तार जीप बेकाबू हो गई और खड़े ट्रक में जा घुसी। इससे जीप में सवार दो महिलाओं एवं जीप चालक की तो मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर आमेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को सवाई मानसिंह अस्पताल पहुंचाया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि जीप सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होकर वापस लौट रहे थे तभी आज दोपहर करीब 2 बजे के करीब ये हादसा हो गया। हादसे के बाद मौके पर भीड़ एकत्र हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

गाय को बचाने के दौरान पलटी बोलेरो

3 died on the spot after a fast jeep collided with still truck in jaipur
हादसे के बाद पलटी बोलेरो - फोटो : Amar Ujala
इधर, जैसलमेर के चांधन गांव के समीप अनियंत्रित होकर बोलेरो गाड़ी पलटने से एक युवक की मृत्यु हो गई। इस हादसे में दो अन्य युवक घायल हो गए। 

जानकारी के अनुसार रविवार की दोपहर में जैसलमेर-जोधपुर मार्ग पर स्थित चांधन गांव के समीप यह हादसा सड़क अचानक आई गाय को बचाने के प्रयास में हुआ। बोलेरो गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। 


सड़क हादसे में बोलेरो सवार श्रवण पटेल ने मौका स्थल पर ही दम तोड दिया। वहीं सड़क हादसे में घायल हुए दो युवकों को उपचार के लिए जवाहर चिकित्सालय लाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed