{"_id":"593f5eac1126f4ac698b48cb","slug":"188-new-lady-constable-include-in-rajasthan-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीक्षांत समारोह के बाद प्रदेश को मिली 188 महिला कांस्टेबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीक्षांत समारोह के बाद प्रदेश को मिली 188 महिला कांस्टेबल
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Tue, 13 Jun 2017 09:10 AM IST
विज्ञापन
सीएम राजे ने किया परेड का निरीक्षण।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान पुलिस अकेडमी में मंगलवार सुबह महिला आरक्षी 66 का दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महिला जवानों की पासिंग आउट परेड और शपथ के बाद राजस्थान पुलिस को 188 नई महिला कांस्टेबल मिल गई।
विज्ञापन
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे थी। जिन्होंने परेड की सलामी भी ली। गौरतलब है कि हाल ही में केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से राजस्थान पुलिस अकादमी को उत्तर भारत की सर्वश्रेष्ठ अकादमी घोषित किया गया है।
विज्ञापन
दीक्षांत समारोह के दौरान नव नियुक्त महिला कांस्टेबल का जोश देखने लायक था। समारोह में प्रशिक्षण के दौरान सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली कांस्टेबलों को मुख्यमंत्री राजे ने सम्मानित भी किया। कार्यक्रम में राज्य के गृह मंत्री गुलाब चंद कटारिया, डीजीपी मनोज भट्ट के साथ अन्य पुलिस के आला अधिकारी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
इस मौके पर डीजीपी ने कहा कि आज की परेड नारी शक्ति को समर्पित है।