फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   17 year old brain dead girl donated her organ for transplant in jaipur

एक्सीडेंट में घायल 17 साल की लड़की यूं देगी दूसरों को जिंदगी

Wed, 09 Aug 2017 07:41 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 09 Aug 2017 07:41 PM IST
विज्ञापन
17 year old brain dead girl donated her organ for transplant in jaipur
डेमो इमेज
सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुई 17 वर्षीय बालिका जिंदा रहते हुए भी दूसरों को एक नई जिंदगी देने जा रही है। प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल सवाई मानसिंह में बालिका के लिवर एवं किडनी को दूसरे मरीजों के शरीर में ट्रांसप्लांट किया जाएगा। जिसके बाद वो मरीज एक बार फिर से नई जिंदगी की शुरुआत कर सकेगा।
विज्ञापन


सवाई मानसिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ.डीएस मीणा ने बताया कि भरतपुर निवासी 17 वर्षीय बालिका दीप्ति गुप्ता को एक सड़क हादसे के बाद जयपुर रैफर किया गया था। दुर्घटना में बुरी तरह घायल दीप्ति के दिमाग ने काम करना बंद कर दिया था, जिससे अब ना तो वो कुछ महसूस कर सकती है और ना ही कोई प्रतिक्रिया दे सकती है। हालांकि, उसके शरीर के बाकि अंग अच्छी तरह काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


दीप्ति का इलाज कर रही डॉ.जितेन्द्र हिंगोनिया व उनकी टीम ने दीप्ति के परिजनों से अंग प्रत्यारोपण कराने के लिए प्रोत्साहित किया। जिसके बाद दीप्ति के परिजन प्रत्यारोपण के लिए तैयार हुए। सवाई मानसिंह अस्पताल से दीप्ति के हार्ट को मुंबई के फोर्टिस अस्पताल भिजवाया गया है। वहीं, दीप्ति की एक किडनी और लिवर एसएमएस अस्पताल में ही ट्रांसप्लांट की जाएगी। हालांकि, दीप्ति की एक किडनी अन्य मरीज से क्रॉस चैक नहीं होने के कारण उसको जयपुर स्थित महात्मा गांधी अस्पताल में रखवाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सवाई मानसिंह अस्पताल अधीक्षक डॉ.डीएस मीणा ने बताया कि अस्पताल में किडनी ट्रांसप्लांट आचार्य एवं विभागाध्यक्ष डॉ.विनय तोमर और यूरोलॉजी विभाग के आचार्य डॉ.एस.एस यादव एवं डॉ.धनंजय अग्रवाल की देखरेख में की जाएगी। वहीं लिवर ट्रांसप्लांट दिल्ली के एक अस्पताल के डॉ.पामेचा समेत 7 डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा।  

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed