फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur News ›   14 people died in a village of jaipur district

शादी समारोह में आए लोगों पर गिरा खौलता तेल, 14 की दर्दनाक मौत

Wed, 01 Nov 2017 10:41 AM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर Updated Wed, 01 Nov 2017 10:41 AM IST
विज्ञापन
14 people died in a village of jaipur district
घायल

सरकारी विभाग की लापरवाही इतनी खौफनाक साबित हुई कि एक परिवार की शादी की खुशियां मातम में बदल गईं।

विज्ञापन



दरअसल जयपुर के शाहपुरा व विराटनगर के नजदीक एक गांव में बिजली का ट्रांसफार्मर फट गया, जिसमें से निकले तेल ने आग पकड़ ली और 24 लोग बुरी तरह झुलस गए। घटना मंगलवार दोपहर की है। इसमें बीती रात तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि अन्य घायलों को जयपुर के एसएमएस के अस्पताल में ईलाज चल रहा है।

जानकारी के अनुसार विराटनगर के खातालोई गांव निवासी भैरुराम की दो बेटियों की शादी थी, जिसके लिए भात के समारोह का आयोजन किया जा रहा था। इस कारण बड़ी संख्या में मेहमान वहां उपस्थित थे। स्वागत द्वार के पास ही थ्री-फेज ट्रांसफार्मर था। अचानक ही उसमे ब्लास्ट हुआ और तेल निकलने लगा।

विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री पहुंचे, जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

14 people died in a village of jaipur district
फाइल फोटो।
इसके चंद सैकेण्ड बाद ही तेल ने आग पकड़ ली और करीब 24 लोग बुरी तरह जल गए, जिसमें चार बच्चियों व पांच महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि नौ लोगों की मौत जयपुर के एसएमएस अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई है। वहीं अभी भी कुछ घायलों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

केंद्रीय राज्य खेल मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़ बुधवार को घटना स्थल पर पहुंचकर हालातों की जानकारी ली। इसके बाद वे जयपुर के एसएमएस अस्पताल पहुंचे और घायलों की कुशलक्षेम पूछी। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई और घायलों के इलाज में पूरी मदद करने का आश्वासन किया है।

इससे पूर्व कल घटना की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी देर शाम एसएमएस अस्पताल पहुंचकर घायलों की सुध ली। वहीं मुख्यमंत्री राहत कोष और बिजली विभाग की और से पांच-पांच लाख मुआवजे की घोषणा की गई। हालांकि पीड़ित पक्ष के लोग सरकारी नौकरी की मांग पर भी अड़े हुए है। साथ ही सरकार ने हादसे की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed