रामदेवरा में 15 दिन में हो गईं 13 मौतें, तीन ने 24 घंटे में दम तोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंगला आरती और स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन के साथ बुधवार से बाबा रामदेव के मेले का आगाज हो जाएगा। मेले में पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना व्यक्त की जा रही है, लेकिन रामदेवरा से लगातार अलग-अलग कारणों से लोगों के मौत की खबरें भी आ रही है।
बीते पन्द्रह दिनों में अलग-अलग घटनाओं में नौ जनों की मौत हुई है। जबकि रामसरोवर में डूबने से चार लोगों की मौत हो गई। वहीं सोमवार को रामेदवरा में संदिग्ध अवस्था में तीन लोगों की मौत के बाद सनसनी फैल गई है। हालांकि प्रशासन ने आशंका जताई है कि तीनों लोगों की मौत बीमारी के कारण हुई है।
चर्चा का विषय बन रही हैं मौत
नोखा चौराहे की ओर जाने वाली रोड पर एक निजी धर्मशाला में एक महिला की तबीयत खराब होने पर वो अचेतावस्था में पड़ी मिली। पुलिस ने उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामदेवरा पहुंचाया जहां पर इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।
वहीं रेलवे स्टेशन परिसर पर एक व्यक्ति की मौत हो जाने पर जीआरपी पुलिस उसे लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंची। जांच में व्यक्ति मृत पाया गया उसकी उम्र 45 वर्ष के करीब है, पतला दुबला दिखने में भिखारी सा लग रहा था उसके पास से भी पहचान संबंधी किसी प्रकार के दस्तावेज नहीं मिले हैं।
एक अन्य घटनाक्रम में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार करवा रहें एक 65 वर्षीय बुजुर्ग की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई उसके परिजनों ने लिखित में पुलिस को दिया कि वह किसी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते इस पर परिजन व्यक्ति को अपने पैतृक घर जिला टोंक ले गए।