फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News stories of January 28 live Updates

आज इन प्रमुख खबरों पर रहेगी हमारी नजर, अमर उजाला डॉट कॉम पर मिलेगा अपडेट

Mon, 28 Jan 2019 06:54 AM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Mon, 28 Jan 2019 06:54 AM IST
विज्ञापन
Top News stories of January 28 live Updates
प्रतीकात्मक तस्वीर
जींद उपचुनाव: डेढ़ लाख से अधिक मतदाता आज करेंगे 21 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला
विज्ञापन

जींद में उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा, जोकि शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। पोलिंग पार्टियों को रविवार को ही मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया है। मतदान के बाद सभी चुनाव अधिकारी और कर्मचारी ईवीएम और वीवीपैट मशीन लेकर अर्जुन स्टेडियम पहुंचेंगे, स्ट्रांग रूम में मशीनों को रखा जाएगा। इसके बाद इन्हें 31 जनवरी को मतगणना के दिन ही खोला जाएगा। विस्तार से पढ़ें

राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा आज, रायपुर में करेंगे जनसभा 

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों की एक सभा को संबोधित करने के लिए सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की यात्रा करेंगे। पार्टी के एक प्रवक्ता ने रविवार को यहां बताया कि एक दिन की अपनी इस यात्रा के दौरान गांधी दो बजे नया रायपुर के राज्योत्सव मेला ग्राउंड में होने वाले ‘किसान आभार सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

सरकारी बैंकों के साथ वित्त मंत्री आज करेंगे बैठक 

केंद्रीय वित्त मंत्री पीयूष गोयल आगामी सोमवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। सूत्रों के अनुसार वह इस बैठक में बैंकिंग क्षेत्र की समीक्षा और सरकारी बैंकों की वित्तीय हालत बेहतर करने के विषय पर चर्चा करेंगे। सरकार एक फरवरी को 2019-20 को आम चुनाव से पहले अपना आखिरी बजट पेश कर रही है। इससे यह बैठक और अहम हो जाती है। इस बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास के भी मौजूद रहने की संभावना हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुंभ में आजः 28 जनवरी 2019 को होने वाले प्रमुख आयोजन

पहले शाही स्नान के बाद सोमवार को पौष पूर्णिमा पर दूसरा स्नान संपन्न हुआ। 24 जनवरी को कुंभ मेला क्षेत्र में तीन हजार से ज्यादा प्रवासी भारतीय पहुंचे। कुंभ मेला विधिवत रूप से अपनी एक माह की धार्मिक यात्रा पर आगे बढ़ रहा है। इसी के साथ मेला क्षेत्र में बड़े धार्मिक आयोजन भी किए जा रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

 

न्यूजीलैंड में 'विराट जीत' को बेताब टीम इंडिया, इस खास प्लान के साथ उतर सकता है भारत

गणतंत्र दिवस पर शनिवार को दूसरे वनडे में 90 रन की शानदार जीत के बाद टीम इंडिया सोमवार को यहां होने वाले तीसरे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में जीत के साथ पांच मैचों की सीरीज में विजयी बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी। भारतीय कप्तान विराट कोहली तीसरे वनडे के बाद ब्रेक लेंगे।  ऑस्ट्रेलिया में पहली बार टेस्ट और एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय द्विपक्षीय शृंखला जीतने के बाद कोहली चाहेंगे कि वह अपने अभियान का अंत जीत के साथ करें। विस्तार से पढ़ें 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed