टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों वन-डे सीरीज का तीसरा व निर्णायक मुकाबला सोमवार को माउंट मॉनगनुई में खेला जाएगा। सीरीज में 2-0 से आगे चल रही टीम इंडिया निश्चित रूप से मजबूत स्थिति में है और तीसरा वनडे जीतकर सीरीज सील करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।
पिछले दोनों वन-डे मुकाबलों में टीम इंडिया के बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने ने कमाल का प्रदर्शन किया है। हालांकि टीम का ऑलराउंडर डिपार्टमेंट पहले के मुकाबले थोड़ा कमजोर नजर आया है। युवा ऑलराउंडर विजय शंकर को कप्तान कोहली ने मौका जरूर दिया, लेकिन वह इस ठीक तरह से भुना नहीं पाए।
ऐसे कप्तान कोहली तीसरे वनडे के मद्देनजर कुछ खास रणनीतियों और बदलवों के साथ मैदान संभाल सकते हैं। ऐसा माना जा रहा है कि बीसीसीआई द्वारा निलंबन समाप्त किए जाने के बाद धांसू ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की टीम में वासपी हो सकती है। अब सवाल यह उठता है कि पांड्या को टीम में किस खिलाड़ी की जगह शामिल किया जाएगा।
निश्चित तौर पर विजय शंकर टीम का सबसे हल्का मोहरा लगते हैं, ऐसे में कप्तान कोहली उनकी जगह पांड्या को प्लेइंग इलेवन में शामिल कर सकते हैं। पांड्या के होने से लोवर मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी तो मजबूत होगी ही, साथ ही गेंदबाजी में भी नई धार नजर आ सकती है।
इसके अलावा कप्तान कोहली किसी एक खिलाड़ी को भी तीसरे वनडे में आराम दे सकते हैं। खबरों की मानें तो टीम में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को मौका दिया जा सकता है। शुभमन ने यहां न्यूजीलैंड में पिछले साल अंडर-19 विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाए थे।