फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Congress president Rahul Gandhi visit Chhattisgarh today address farmer meet in naya raipur

आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर जाएंगे राहुल गांधी, किसान आभार सम्मेलन में लेंगे हिस्सा 

Mon, 28 Jan 2019 12:40 AM IST
अजय सिंह भाषा, रायपुर
भाषा, रायपुर Published by: अजय सिंह Updated Mon, 28 Jan 2019 12:40 AM IST
विज्ञापन
Congress president Rahul Gandhi visit  Chhattisgarh today address farmer meet in naya raipur
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी - फोटो : Facebook

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी किसानों की एक सभा को संबोधित करने के लिए सोमवार को छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर की यात्रा करेंगे। पार्टी के एक प्रवक्ता ने रविवार को यहां बताया कि एक दिन की अपनी इस यात्रा के दौरान गांधी दो बजे नया रायपुर के राज्योत्सव मेला ग्राउंड में होने वाले ‘किसान आभार सम्मेलन’ में हिस्सा लेंगे। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और छत्तीसगढ़ के पार्टी मामलों के प्रभारी कांग्रेस महासचिव ने राज्य में पार्टी को वोट देकर उसे सत्ता में पहुंचाने पर लोगों और किसानों के प्रति आभार प्रकट करने के लिए हो रहे इस कार्यक्रम की तैयारी की समीक्षा की। 
विज्ञापन


पिछले महीने राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद पार्टी अध्यक्ष की यह पहली छत्तीसगढ़ यात्रा होगी। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में कुल 90 में से 68 सीटें हासिल की थी और भाजपा के 15 साल के शासन को समाप्त कर दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रवक्ता के अनुसार कार्यक्रम में किसानों को ऋणमाफी प्रमाणपत्र सौंपे जायेंगे। राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के प्रचार के दौरान कांग्रेस के सत्ता में आने पर कृषि ऋण माफ करने का आश्वासन दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed