फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Jind News ›   Jind by election will be start 28 january

जींद उपचुनाव: डेढ़ लाख से अधिक मतदाता आज करेंगे 21 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला

Mon, 28 Jan 2019 12:10 AM IST
संदीप भट्ट न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जींद Published by: संदीप भट्ट Updated Mon, 28 Jan 2019 12:10 AM IST
विज्ञापन
Jind by election will be start 28 january
डेमाो पिक
जींद में उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा, जोकि शाम पांच बजे तक चलेगा। मतदान को निष्पक्ष एवं पारदर्शी बनाने के लिए प्रशासन ने पुख्ता इंतजाम करने का दावा किया है। पोलिंग पार्टियों को रविवार को ही मतदान केंद्रों पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन


मतदान के बाद सभी चुनाव अधिकारी और कर्मचारी ईवीएम और वीवीपैट मशीन लेकर अर्जुन स्टेडियम पहुंचेंगे, स्ट्रांग रूम में मशीनों को रखा जाएगा। इसके बाद इन्हें 31 जनवरी को मतगणना के दिन ही खोला जाएगा। भाजपा से कृष्ण मिड्ढा, कांग्रेस से रणदीप सुरजेवाला, इनेलो से उमेद सिंह रेढ़ू और जजपा से दिग्विजय चौटाला सहित कुल 21 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


डीसी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अमित खत्री ने बताया कि मतदान के लिए 174 केंद्र बनाए गए हैं। हर केंद्र को संवेदनशील मानकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। 1400 से अधिक मतदाताओं वाले केंद्रों के साथ एक-एक सहायक मतदान केंद्र भी बनाए गए हैं। प्रत्येक मतदान केंद्र पर एक-एक माइक्रो आब्जर्वर नियुक्त किया गया है। सभी माइक्रो आब्जर्वर केंद्र सरकार के अधिकारी हैं। ईवीएम में किसी प्रकार की तकनीकी खराबी आने पर पूरे सेट को बदला जाएगा। जिला प्रशासन ने 10 प्रतिशत ईवीएम रिजर्व रखी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक दिव्यांग और एक पिंक मतदान केंद्र

चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सहरावत ने बताया कि इस बार एक दिव्यांग और एक पिंक मतदान केंद्र बनाया गया है। दिव्यांग मतदान केंद्रों में दिव्यांग कर्मियों की ही ड्यूटी लगाई गई। पिंक मतदान केंद्र में केवल महिला कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।

सभी मतदान केंद्रों पर लगे हैं सीसीटीवी

चुनाव अधिकारी वीरेंद्र सहरावत सभी 174 मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। 39 मतदान केंद्रों पर वेब कास्टिंग कैमरे लगाए गए हैं। 34 बूथ ऐसे हैं जिनकी स्पेशल वीडियोग्राफी करवाई जाएगी।

768 कर्मचारियों की लगाई गई ड्यूटी

उपचुनाव को संपन्न करवाने के लिए कुल 768 कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जिसमें से 10 प्रतिशत स्टाफ को रिजर्व रखा गया है। चुनाव को लेकर 192 पीठासीन अधिकारी तथा इतने ही अतिरिक्त पीठासीन अधिकारियों की नियुक्ति की गई है।

इन्हें दिखाकर कर सकते हैं मतदान

चुनाव अधिकारी अमित खत्री ने बताया कि कोई भी मतदाता ड्राइविंग लाइसेंस, मनेरगा कार्ड, पासपोर्ट, सर्विस पहचान पत्र, पैन कार्ड, बैंक पासबुक, डाकघर द्वारा जारी पासबुक, स्मार्ट कार्ड, स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, पेंशन से संबंधित कागजात, फोटो वोटर स्लिप, आधार कार्ड को दिखाकर मतदान कर सकता है।

3000 पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात

एसएसपी अश्विन शैणवी ने पुलिस कर्मियों से कहा है वह निष्पक्ष होकर ड्यूटी दें। असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्ती से कानूनी कार्रवाई करें। नोडल अधिकारी डीएसपी पुष्पा खत्री ने बताया कि जींद उपचुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने के लिए 3000 पुलिस कर्मी और 500 होमगार्ड के जवान, एक सीआरपीएफ कंपनी, एक आरएएफ की कंपनी तैनात की गई है। संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई हैं। 51 स्थानों पर नाका लगाया गया है।

1,69,210 मतदाता करेंगे 21 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 

जींद उपचुनाव में 1,69,210 मतदाता 21 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला करेंगे। इस बार 2014 के विधानसभा चुनाव के मुकाबले 8541 मतदाताओं की संख्या बढ़ी है। कुल 169210 मतदाताओं में 90,206 पुरुष और 79,004 महिला मतदाता हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed