Top News: 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, लोकसभा में आज बजट पर बोल सकते हैं राहुल गांधी
देश के 22 राज्यों में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं विपक्ष के नेता राहुल गांधी आज दोपहर दो बजे लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर बोल सकते हैं।
विस्तार
मौसम: हिमाचल में बादल फटने से मची तबाही, गुजरात में बाढ़ के हालात; आज 22 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट
उत्तराखंड के जोशीमठ में हेमकुंड साहिब मार्ग पर भूस्खलन से भारी चट्टाने सड़कों पर आ गिरी, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। वहीं, गुजरात के कई इलाकों में अब भी बारिश का पानी भरा होने से जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। मौसम विभाग ने हिमाचल में 3 अगस्त तक पूरे प्रदेश में भारी बारिश का अलर्ट जारी करने के साथ ही देश के 22 राज्यों में सोमवार को भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूरी खबर पढ़िए
Parliament: लोकसभा में आज बजट पर बोल सकते हैं राहुल गांधी, संबोधन के लिए जोर पकड़ रही कांग्रेस सांसदों की मांग
Paris Olympics Day 3 Schedule: रमिता और अर्जुन बाबुता से रहेगी पदक की आस, पुरुष हॉकी टीम की नजरें दूसरी जीत पर
भारतीय पुरुष हॉकी टीम का सामना ग्रुप चरण के दूसरे मैच में अर्जेंटीना से होगा, जबकि बैडमिंटन और टेबल टेनिस खिलाड़ी भी अपने अभियान को गति देने उतरेंगे। महिला तीरंदाजी टीम का सफर क्वार्टर फाइनल में भले ही समाप्त हो गया, लेकिन पुरुष तीरंदाजी टीम से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी जो क्वार्टर फाइनल में चुनौती पेश करने उतरेगी। पढ़ें पूरी खबर
CUET-UG Result: परीक्षा परिणाम जारी, 283 विवि में होंगे नामांकन; UGC ने कहा- दाखिले का पर्याप्त समय मिलेगा
स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम-स्नातक (सीयूईटीयूजी) के परिणाम रविवार को जारी किए। इसी के साथ 283 विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता खुल गया है। सीयूईटी-यूजी की मेरिट के आधार पर ही स्नातक पाठ्यक्रमों में सीट मिलेगी। अगस्त के दूसरे से तीसरे हफ्ते के बीच नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। दाखिले के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। पूरी खबर पढ़ें
Tiger: भारत में बाघों की संख्या 10 साल में 65 फीसदी बढ़ी, 2014 में 2,226 बाघ थे, जो बढ़कर हुए 3,682
2014 से लेकर 2024 के बीच देश में बाघों की संख्या 65 फीसदी बढ़ गई है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के अनुसार, 2014 में देश के अंदर कुल बाघों की संख्या 2,226 थी, जो अब बढ़कर 3,682 हो गई है। पढ़ें पूरी खबर
मौत का कोचिंग सेंटर: सुरक्षा ताक पर रखकर चल रहा 'जानलेवा कारोबार', संकरी गली में तारों का मकड़जाल
ओल्ड राजेंद्र नगर हादसे के बाद भी कई कोचिंग संस्थान व लाइब्रेरी संचालकों की नींद नहीं टूटी है। अब भी बेखौफ होकर कक्षाएं व लाइब्रेरी संचालित की जा रही हैं। मुखर्जी नगर, करोल बाग, पटेल नगर, ओल्ड राजेंद्र नगर समेत कई इलाकों में सुरक्षा ताक पर रखकर चल रहा कोचिंग का जानलेवा कारोबार किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ें
राजनीति: विपक्ष की बनाई संविधान विरोधी छवि खत्म करने को मुहिम चलाएगी भाजपा, मंत्रियों को दिए निर्देश
विपक्ष की ओर से भाजपा को लेकर बनाई गई आरक्षण और संविधान विरोधी छवि को ध्वस्त करने के लिए भाजपा शासित राज्य बड़ी मुहिम चलाएंगे। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने अपने मुख्यमंत्रियों को सरकार और संगठन के बीच हर स्तर पर समन्वय बनाने का सख्त निर्देश दिया है। पढ़ें पूरी खबर
Venezuela Elections: दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला में मतदान शुरू, राष्ट्रपति मादुरो को एकजुट विपक्ष से चुनौती
दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को एकजुट विपक्ष चुनौती दे रहा है। 11 साल से सत्ता पर काबिज मादुरो को इस चुनाव में कड़ी चुनौती मिल रही है। पढ़ें पूरी खबर
Khadi Industry: खादी की बिक्री 400 फीसदी बढ़ी, पीएम मोदी ने कहा- कारोबार पहली बार डेढ़ लाख करोड़ के पार
प्रधानमंत्री ने मन की बात की 112वीं कड़ी में देशवासियों से खादी के कपड़े खरीदने का आग्रह भी किया। अगस्त महीने को आजादी का महीना करार देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के पास भांति-भांति के वस्त्र होंगे, लेकिन अभी तक यदि खादी के वस्त्र नहीं खरीदे हैं, तो इस साल से ही इनकी खरीदारी शुरू कर दें। पूरी खबर पढ़ें
India's Best Dancer Season 4: 'इंडियाज बेस्ट डांसर 4' को मिले अपने 'बेस्ट बारह', इस दिन होगा शो का आगाज