फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi says Khadi sales 400 percent increase Industries turnover crossed over one and half lakh crore rupees

Khadi Industry: खादी की बिक्री 400 फीसदी बढ़ी, पीएम मोदी ने कहा- कारोबार पहली बार डेढ़ लाख करोड़ के पार

Mon, 29 Jul 2024 05:46 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 05:46 AM IST
सार

प्रधानमंत्री ने मन की बात की 112वीं कड़ी में देशवासियों से खादी के कपड़े खरीदने का आग्रह भी किया। अगस्त महीने को आजादी का महीना करार देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के पास भांति-भांति के वस्त्र होंगे, लेकिन अभी तक यदि खादी के वस्त्र नहीं खरीदे हैं, तो इस साल से ही इनकी खरीदारी शुरू कर दें।

विज्ञापन
PM Modi says Khadi sales 400 percent increase Industries turnover crossed over one and half lakh crore rupees
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि खादी की बिक्री में 400 फीसदी की वृद्धि के साथ खादी ग्रामोद्योग का कारोबार पहली बार डेढ़ लाख करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है। पहले कई लोग कभी खादी उत्पादों का उपयोग नहीं करते थे, लेकिन आज बड़े गर्व से खादी पहनते हैं। यही नहीं, हैंडलूम के उत्पादों की बिक्री भी बढ़ी है। खादी और हैंडलूम उत्पादों की बढ़ती ब्रिक्री देश में रोजगार के नए अवसर पैदा कर रही है। चूंकि, इससे महिलाएं सबसे ज्यादा जुड़ी हैं, तो सबसे ज्यादा फायदा भी उन्हीं को हो रहा है।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री ने मन की बात की 112वीं कड़ी में देशवासियों से खादी के कपड़े खरीदने का आग्रह भी किया। अगस्त महीने को आजादी का महीना करार देते हुए उन्होंने कहा कि लोगों के पास भांति-भांति के वस्त्र होंगे, लेकिन अभी तक यदि खादी के वस्त्र नहीं खरीदे हैं, तो इस साल से ही इनकी खरीदारी शुरू कर दें।
विज्ञापन


नशे की लत छुड़ाने के लिए मानस अभियान
पीएम ने लोगों से देश को नशा मुक्त बनाने की अपील की। पीएम ने बताया कि नशे की लत के शिकार लोगों की मदद के लिए सरकार ने मानस नामक अभियान की शुरुआत की है, जो मादक पदार्थों के खिलाफ लड़ाई में एक बड़ा कदम है। कुछ दिन पहले ही मानस हेल्पलाइन और पोर्टल को लॉन्च किया गया था और सरकार ने एक टोल फ्री नंबर 1933 भी जारी किया है। इस पर कॉल करके कोई भी जरूरी सलाह ले सकता है या फिर पुनर्वास से जुड़ी जानकारी हासिल कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ओलंपियाड : छात्रों से पूछा-गणित से कैसे की जाए दोस्ती
पीएम मोदी ने मन की बात की शुरुआत पेरिस ओलंपिक के जिक्र के साथ की और लोगों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने को कहा। फिर हाल ही में संपन्न अंतरराष्ट्रीय गणित ओलंपियाड में देश का झंडा बुलंद करने वाले छात्रों से बातचीत की। पीएम ने चार गोल्ड और एक सिल्वर जीतने वाले छात्रों की इस टीम से जानना चाहा कि आखिर लोग गणित को हौव्वा समझे बगैर उससे दोस्ती कैसे कर सकते हैं।

समस्याएं हल करने की क्षमता बढ़ाते हैं गणित के सवाल
दिल्ली के अर्जुन गुप्ता ने बताया, मेरी मां आशा गुप्ता फिजिक्स की प्रोफेसर हैं और पिता अमित गुप्ता सीए हैं। हमें गणित के सवाल सुलझाने में घंटों लगाने पड़ते हैं, लेकिन हम धीरे-धीरे जैसे मेहनत करते जाते हैं, हमारा अनुभव बढ़ता है। गणित की प्रॉब्लम सुलझाने से हमारी समस्याएं हल की क्षमता बढ़ती है।

विषय से करें प्यार : ग्रेटर नोएडा के कनव तलवार ने कहा, विषय से प्यार करें तो सफलता जरूर मिलेगी। मैं 11वीं कक्षा का छात्र हूं और गणित में बचपन से ही रुचि है। ओलंपियाड की तैयारी सातवीं कक्षा से शुरू की थी। मेरी बहन और मेरे माता-पिता ने हमेशा सपोर्ट किया। पिछले साल टीम में शामिल न हो पाने पर बहुत दुखी था।

सवाल सुलझाने के बजाय समझने की कोशिश जरूरी
मुंबई के रुशील माथुर ने कहा, सवाल सुलझाने के बजाय समझने की कोशिश करना जरूरी हम छोटे में जोड़-घटाना पढ़ते हैं, तब हमें कैरी फॉरवर्ड (हासिल) सिखाया जाता है, लेकिन हमें कभी ये नहीं समझाया नहीं जाता कि यह होता क्यों हैं? चक्रवृद्धि ब्याज पढ़ते हैं, लेकिन हम कभी यह सवाल नहीं करते इसका फॉर्मूला आता कहां से हैं?

मानव-बाघ संघर्ष रोक रहा कुल्हाड़ी बंद अभियान
दुनियाभर में 29 जुलाई को टाइगर डे मनाया जाएगा। इसी क्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि बाघ हमारी संस्कृति का अभिन्न हिस्सा रहा है। हमारे देश में ऐसे कई गांव है, जहां इन्सान और बाघ के बीच कभी टकराव की स्थिति नहीं आती। उन्होंने राजस्थान के रणथंभौर से शुरू हुए कुल्हाड़ी बंद पंचायत अभियान की सराहना भी की।

  • अभियान के तहत स्थानीय समुदायों ने खुद शपथ ली है कि जंगल में कुल्हाड़ी के साथ नहीं जाएंगे और पेड़ नहीं काटेंगे। इससे यहां जंगल हरे-भरे हो रहे हैं और बाघों के लिए बेहतर वातावरण तैयार हो रहा है।

अगस्त का महीना आ गया है। यह आजादी मिलने का महीना है, क्रांति का महीना है। खादी खरीदने के लिए इससे बढ़िया अवसर और क्या होगा। -नरेंद्र मोदी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed