फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CUET-UG results declared: National Testing Agency

CUET-UG Result: परीक्षा परिणाम जारी, 283 विवि में होंगे नामांकन; UGC ने कहा- दाखिले का पर्याप्त समय मिलेगा

Sun, 28 Jul 2024 07:24 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Sun, 28 Jul 2024 07:24 PM IST
सार

स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम-स्नातक (सीयूईटीयूजी) के परिणाम रविवार को जारी किए। इसी के साथ 283 विश्वविद्यालयों में स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने का रास्ता खुल गया है। सीयूईटी-यूजी की मेरिट के आधार पर ही स्नातक पाठ्यक्रमों में सीट मिलेगी। अगस्त के दूसरे से तीसरे हफ्ते के बीच नया शैक्षणिक सत्र शुरू होगा। दाखिले के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा।

विज्ञापन
CUET-UG results declared: National Testing Agency
CUET UG 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त विश्वविद्यालय प्रवेश परीक्षा-स्नातक (सीयूईटी-यूजी) के परिणाम घोषित कर दिए हैं। अब स्नातक दाखिला प्रक्रिया शुरू करने का रास्ता साफ हो गया है। सीयूईटी-यूजी 2024 के लिए 13,47,820 ने पंजीकरण कराया था लेकिन 11,13,610 ने ही परीक्षा दी थी। नीट-यूजी और यूजीसी-नेट समेत विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितता को लेकर जारी विवाद की वजह से सीयूईटी-यूजी के परिणाम घोषित करने में 28 दिन की देरी हुई। एनटीए ने सात जुलाई को अनंतिम आंसर-की जारी की थी। एनटीए के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, 63 विषयों के लिए परीक्षा पहली बार हाइब्रिड मोड में कराई गई थी। 15 विषयों की परीक्षा पेन-पेपर से, जबकि 48 विषयों की परीक्षा कंप्यूटर माध्यम से हुई। 

विज्ञापन


इन विश्वविद्यालयों में होंगे दाखिले
सीयूईटी-यूजी की परीक्षा से 157 निजी, 46 केंद्रीय, 40 राज्य, 29 डीम्ड टू-बी यूनिवर्सिटी समेत विभिन्न स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिला मिलेगा। इसमें दिल्ली विश्वविद्यालय, जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय, जामिया मिल्लिया इस्लामिया, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, इलाहाबाद विश्वविद्यालय, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय, अंबेडकर यूनिवर्सिटी लखनऊ, हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि, धर्मशाला यूनिवर्सिटी हिमाचल प्रदेश, विश्व भारती, राजस्थान यूनिवर्सिटी, हरियाणा यूनिवर्सिटी समेत अन्य विश्वविद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन

 

दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के लिए पर्याप्त समय मिलेगा
कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस एग्जाम-स्नातक (सीयूईटीयूजी) के परिणाम जारी होने के बाद छात्रों को दाखिले के लिए पर्याप्त समय मिलेगा। सूत्रों के मुताबिक, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने विश्वविद्यालयों से कहा है कि दाखिला प्रक्रिया में देरी से छात्रों को आगे दिक्कत नहीं होनी चाहिए। परिणाम आने के बाद छात्रों को दाखिला प्रक्रिया में शामिल होने के लिए पर्याप्त समय दिया जाएगा। इसके लिए विश्वविद्यालयों को अपना कार्यक्रम तैयार करने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हेल्पलाइन नंबर जारी किया जाएगा
दाखिले के समय दूर-दराज, मानसून आदि को ध्यान में रखते हुए समय देना होगा। हेल्पलाइन नंबर भी जारी करने को कहा गया है। इसके अलावा ऑनलाइन दाखिले की सुविधा भी देनी होगी ताकि छात्र कहीं से भी दाखिला फीस, दस्तावेज जमा कर सके।

इन विषयों में बच्चों को शत-प्रतिशत कामयाबी
इस साल सीयूईटी-यूजी में पूर्ण अंक हासिल करने वाले छात्रों की सबसे अधिक संख्या बिजनेस स्टडीज विषय में रही। दूसरे नंबर पर राजनीति विज्ञान, तीसरे स्थान पर इतिहास और चौथे नंबर पर अंग्रेजी, जबकि पांचवें नंबर पर मनोविज्ञान रहा। सबसे अधिक 7.09 लाख छात्रों ने जनरल टेस्ट में परीक्षा दी, लेकिन केवल एक ही छात्र ऐसा रहा जिसे पूर्ण अंक मिले।
 
विषय का नाम कितने बच्चों को पूर्ण अंक
बिजनेस स्टडीज 8024
राजनीति विज्ञान 5141
इतिहास 2520
अंग्रेजी 1683
मनोविज्ञान 1602

नया सत्र अगस्त के दूसरे से तीसरे हफ्ते के बीच
यूजीसी ने अगस्त के दूसरे-तीसरे हफ्ते के बीच नया शैक्षणिक सत्र शुरू करने को कहा है। हालांकि विश्वविद्यालय स्वायत्त संस्थान हैं, इसलिए वे अपने आधार पर दाखिला प्रक्रिया और नया सत्र शुरू करने का अधिकार रखते हैं। शैक्षणिक सत्र के देरी से शुरू होने का असर पढ़ाई पर नहीं पड़ेगा। कोरोना काल में भी शैक्षणिक सत्र में देर हुई थी, लेकिन छुटिट्यों में कटौती व शनिवार को कक्षाएं लगाकर सेमेस्टर सत्र समय से पूरा कर लिया गया था। इससे पहले विश्वविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र अगस्त के पहले हफ्ते से शुरू होता है, लेकिन प्रवेश अगस्त आखिरी हफ्ते तक चलते हैं।

 

सीयूईटी-यूजी में सबसे अधिक छात्र उत्तर प्रदेश से
देश के सबसे बेहतरीन कॉलेज और विश्वविद्यालयों से जुड़कर स्नातक की पढ़ाई करने का सपना लेकर सीयूईटी-यूजी की परीक्षा देने वाले लाखों छात्र-छात्राओं में सर्वाधिक उत्तर प्रदेश से हैं। यहां के 2.96 लाख से अधिक बच्चे परीक्षा में शामिल हुए।

  • उत्तर प्रदेश से सर्वाधिक 2,96,858 छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे।
  • उत्तराखंड से 30,807, हरियाणा से 48,245, राजस्थान से 65,832 व हिमाचल प्रदेश से 10,613 छात्राें ने परीक्षा दी।
  • चंडीगढ़ से 3,193, पंजाब से 9,836, जम्मू-कश्मीर से 52,681, दिल्ली से 1,37,145, मध्य प्रदेश से 62,691 पंजीकरण हुए।





60 मिनट का दिया गया था समय
इकनोमिक्स, अकाउंटेंसी, फिजिक्स, कंप्यूटर साइंस, इंफोरमेटिक्स प्रैक्टिस, कैमिस्ट्री, मैथ्मेटिक्स, जनरल विषयों की परीक्षा के लिए 60 मिनट का समय दिया गया था। परीक्षा के लिए भारत में 379 शहरों और विदेशों के 26 शहरों में परीक्षा कराई गई थी। परीक्षा में 1,195 विषय विशेषज्ञ और 5,65 अनुवादक थे।

अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में परीक्षा
सीयूईटी-यूजी की परीक्षा अंग्रेजी समेत 13 भारतीय भाषाओं में हुई थी। सबसे अधिक 8,22,518 छात्रों ने अंग्रेजी माध्यम में परीक्षा दी थी। जबकि हिंदी माध्यम में 1,65,549 छात्रों ने परीक्षा दी थी। इसके अलावा कोंकणी और सिंधी में सिर्फ दो-दो छात्र थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed