फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Venezuela Elections Polling Updates Nicolas Maduro vs United Opposition news in Hindi

Venezuela Elections: दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला में मतदान शुरू, राष्ट्रपति मादुरो को एकजुट विपक्ष से चुनौती

Mon, 29 Jul 2024 05:48 AM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास (वेनेजुएला)
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काराकास (वेनेजुएला) Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 29 Jul 2024 05:48 AM IST
सार

दक्षिणी अमेरिकी देश वेनेजुएला में आम चुनाव के लिए मतदान शुरू हो गया है। इस चुनाव में वर्तमान राष्ट्रपति निकोलस मादुरो को एकजुट विपक्ष चुनौती दे रहा है। 11 साल से सत्ता पर काबिज मादुरो को इस चुनाव में कड़ी चुनौती मिल रही है।

विज्ञापन
Venezuela Elections Polling Updates Nicolas Maduro vs United Opposition news in Hindi
वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो (फाइल) - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

वेनेजुएला में राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। मौजूदा राष्ट्रपति निकोलस मादुरो 11 साल से सत्ता की बागडोर संभाल रहे हैं। हालांकि, विपक्षी नेताओं और दलों के एकजुट होने के कारण राष्ट्रपति मादुरो को पहली बार सबसे कठिन चुनावी चुनौती मिल रही है। अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक रविवार को शुरू हुई मतदान प्रक्रिया में लगभग 21 मिलियन पंजीकृत मतदाता शरीक हो सकते हैं। देश भर में छह अलग-अलग स्थानों पर मतदान केंद्रों के बाहर मतदाताओं की कतारें देखी गईं। मतदान स्थानीय समय के मुताबिक शाम 6 बजे बंद हो जाएगा। इसके बाद रविवार देर रात ही या अगले चंद दिनों में चुनाव परिणाम का एलान किया जा सकता है।
विज्ञापन


61 साल के मादुरो का 74 वर्षीय एडमंडो से मुकाबला
2024 के राष्ट्रपति चुनाव में 61 साल के मादुरो लगातार तीसरा कार्यकाल हासिल करने का सपना देख रहे हैं। इस बार चुनौती इसलिए भी कड़ी है क्योंकि मुकाबला एकजुट विपक्ष से है। मादुरो के मुख्य प्रतिद्वंद्वी 74 वर्षीय एडमंडो गोंजालेज उरुतिया हैं।
विज्ञापन


मादुरो का वादा, राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों से शांति की अपील
आधिकारिक चुनाव परिणाम की घोषणा के बाद देश में अशांति की आशंकाओं के बीच मादुरो ने कहा, 'हम शांति और आर्थिक विकास की गारंटी दे रहे हैं। तेल से होने वाली आय पर वेनेजुएला की अर्थव्यवस्था की निर्भरता घटेगी। चुनाव के परिणाम को पूरी मान्यता दी जाएगी। रविवार को मतदान के बाद वेनेजुएला में किसी तरह की अराजकता पैदा नहीं होगी। उन्होंने नौ अन्य उम्मीदवारों से भी 'विजेता की आधिकारिक घोषणा' का सम्मान करने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आर्थिक संकट और 70 लाख लोगों का पलायन बड़ा चुनावी मुद्दा
वेनेजुएला की राजनीति पर आई खबरों के मुताबिक देश का विपक्ष इस बार के चुनाव में हुंकार भर रहा है। यूनाइटेड सोशलिस्ट पार्टी के 25 साल के शासन को समाप्त करने की कोशिश कर रहे विपक्षी नेताओं ने वादा किया है कि बीते एक दशक से आर्थिक संकट से जूझ रहे वेनेजुएला को दोबारा मजबूत स्थिति में लाएंगे। विपक्ष का आरोप है कि आर्थिक संकट के कारण लगभग 70 लाख लोग पलायन को मजबूर हुए हैं। 


विपक्ष इस बार एक उम्मीदवार के पीछे खड़ा है,
इस देश के चुनाव और मतदान से जुड़ा एक पहलू यह भी है कि वेनेजुएला के सम्मानित वामपंथी नेता और पूर्व राष्ट्रपति ह्यूगो शावेज की जयंती के दिन वोटिंग हो रही है। 2013 में शावेज का निधन हुआ था। इसके बाद वर्तमान राष्ट्रपति मादुरो ने कुर्सी संभाली। वर्षों के दलगत मतभेद, आंतरिक विभाजन और चुनाव बहिष्कार के बाद विपक्ष इस बार एक उम्मीदवार के पीछे खड़ा दिख रहा है। देश की संसद में मुख्य विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो पर सार्वजनिक पद पर रहने पर प्रतिबंध लगने के बाद 74 वर्षीय एडमंडो का रास्ता साफ हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed