फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 June 2024 Updates On Amar Ujala

Top News: मोदी की हैट्रिक या विपक्ष का कमबैक? फैसला आज; उत्तर-पश्चिम में 4-5 दिन बाद लू से राहत

Tue, 04 Jun 2024 07:40 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 04 Jun 2024 07:40 AM IST
सार

Top News: मोदी की हैट्रिक या विपक्ष का कमबैक? फैसला आज; उत्तर-पश्चिम में 4-5 दिन बाद लू से राहत

विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 June 2024 Updates On Amar Ujala
बिग न्यूज - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

सात चरणों में मतदान के बाद अब नतीजों का इंतजार खत्म हो गया है। मतगणना मंगलवार की सुबह आठ बजे से शुरू हो गई है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जैसे कई दिग्गजों के सियासी भविष्य का फैसला होगा। उधर, मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के अलग-अलग हिस्सों में अगले चार से पांच दिन लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं, फलस्तीन ने इस्राइल के खिलाफ दक्षिण अफ्रीका के मुकदमे में शामिल होने के लिए आईसीजे में आवेदन दायर किया है। वहीं, दिग्गज क्रिकेटर राहुल द्रविड़ ने सोमवार को पुष्टि कर दी कि टी20 विश्व कप भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा। ऐसी ही देश-दुनिया की अहम खबरें पढ़ें एक ही जगह और एक ही क्लिक पर...

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 June 2024 Updates On Amar Ujala
लोकसभा चुनाव परिणाम 2024 - फोटो : अमर उजाला

Election Results Live: किसके सिर सजेगा जीत का सेहरा, काउंटडाउन शुरू
देश की 543 लोकसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया एक जून को पूरी हो गई थी। बीते ढाई महीने से चल रही चुनाव की प्रक्रिया के बाद अब लोगों की नजरें नतीजों पर हैं। आज लोगों का ये इंतजार भी खत्म हो जाएगा। इस बार जहां भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ तीसरी बार भी सरकार बनाने के लिए आश्वस्त है वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्षी इंडिया गठबंधन एग्जिट पोल के परिणामों के उलट नतीजों की आस कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 June 2024 Updates On Amar Ujala
दिल्ली में सोमवार को बारिश के आसार - फोटो : एएनआई

मौसम: उत्तर-पश्चिम में 4-5 दिन बाद लू से राहत, 5-7 जून के दौरान आंधी की संभावना
उत्तर पश्चिम और पूर्वी भारत के अलग-अलग हिस्सों में अभी और चार से पांच दिन लू की स्थिति बनी रहेगी, लेकिन इसकी तपिश कम रहेगी। इसके साथ ही पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ की स्थिति बन रही है और इसके प्रभाव से उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 5-7 जून के दौरान कहीं-कहीं आंधी तूफान के साथ हल्की बारिश हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 June 2024 Updates On Amar Ujala
फैसले में शेष है कुछ ही समय... - फोटो : अमर उजाला

आज होगा मोदी, राजनाथ, राहुल और अखिलेश की किस्मत का फैसला; दलों से ज्यादा नेताओं पर निगाहें
लोकसभा चुनाव का मंगलवार को नतीजा आने के साथ ही यूपी में चुनाव लड़ रहे कई दिग्गज नेताओं की किस्मत का फैसला भी हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और स्मृति जूबिन इरानी समेत कई केंद्रीय और राज्य सरकार के मंत्रियों की सियासी पारी का भविष्य ये नतीजे तय कर देंगे। जीत में वोटों के मार्जिन से उनकी लोकप्रियता का पैमाना भी तय होगा। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 June 2024 Updates On Amar Ujala
दिल्ली में लोकसभा चुनाव के उम्मीदवार - फोटो : अमर उजाला

कौन जीतेगा दिल्ली, फैसला आज : आठ बजे से शुरू होगी गिनती, 12 बजे आ सकता पहला नतीजा
दिल्ली की सात लोकसभा सीटों के लिए मंगलवार को सात मतदान केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच मतगणना होगी। इसके लिए दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) कार्यालय ने तैयारी पूरी कर ली है। सुबह आठ बजे ईवीएम खुलेगी। इसके करीब आधे घंटे बाद सुबह साढ़े आठ बजे से दिल्ली में चुनाव नतीजों का रुझान मिलना शुरू हो जाएगा। मतगणना के दौरान लगभग एक हजार सीसीटीवी कैमरों की निगाहें मतगणना केंद्र में ईवीएम पर होंगी। हर मतदान केंद्र पर 100 से अधिक कैमरे होंगे ताकि ईवीएम और वीवीपैट सहित अन्य मत पत्रों की केंद्र के अंदर और बाहर निगरानी रखी जा सके। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 June 2024 Updates On Amar Ujala
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य - फोटो : एएनआई

इस्राइल के खिलाफ फलस्तीन ने आईसीजे में दायर किया आवेदन 
इस्राइल और हमास के बीच बीते कई महीनों से भीषण जंग जारी है। इस बीच, फलस्तीनी अधिकारियों ने गाजा में इजराइल पर नरसंहार का आरोप लगाने वाले दक्षिण अफ्रीका के मुकदमे में शामिल होने की अनुमति के लिए संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत में आवेदन किया है। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 June 2024 Updates On Amar Ujala
गौतम गंभीर और राहुल द्रविड़ - फोटो : PTI

टी20 विश्व कप भारत के मुख्य कोच के तौर पर द्रविड़ का आखिरी टूर्नामेंट
दिग्गज राहुल द्रविड़ ने सोमवार को पुष्टि कर दी कि टी20 विश्व कप भारतीय टीम के मुख्य कोच के रूप में उनका अंतिम टूर्नामेंट होगा। द्रविड़ के इस निर्णय की चर्चा पहले से चल रही थी। उन्होंने इस पद के लिए भारतीय क्रिकेट बोर्ड को फिर से आवेदन नहीं किया था। बीसीसीआई ने पिछले माह इसके लिए आवेदन मांगे थे। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 June 2024 Updates On Amar Ujala
असम के बाढ़ग्रस्त इलाकों का मंजर - फोटो : पीटीआई

असम में बाढ़ से दस जिलों के 6.25 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, पांच की मौत
बाढ़ प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य असम में सोमवार को पांच और लोगों की मौत हो गई। राज्य के 10 जिलों में 6.25 लाख से अधिक लोग अभी बाढ़ की चपेट में हैं। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, कछार जिले के सोनई में तीन लोगों और सिलचर राजस्व सर्किल में एक व्यक्ति की बाढ़ के कारण मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 June 2024 Updates On Amar Ujala
Delhi Traffic - फोटो : PTI

मतगणना के दौरान इन प्रमुख रास्तों से बचें, दिल्ली पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
दिल्ली पुलिस ने 4 जून को होने वाले 2024 के आम चुनावों की मतगणना से पहले एक व्यापक ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 19 अप्रैल से 1 जून तक सात चरणों में हुए चुनावों में पूरे देश में लोगों की बड़े स्तर पर भागीदारी देखी गई। अधिकारियों के अनुसार, पूरे शहर में सात जगहों पर मतगणना होगी। उत्तर-पूर्वी दिल्ली में, मतगणना आईटीआई नंद नगरी में की जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 June 2024 Updates On Amar Ujala
डोनारुम्मा और एम्बाप्पे - फोटो : X/Twitter @ GIANLUIGI DONNARUMMA

15वीं बार चैंपियंस लीग जीतने वाली रियल मैड्रिड में शामिल हुए एम्बाप्पे
आखिरकार फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे रियल मैड्रिड की टीम में शामिल हो गए। कई वर्षों से एम्बाप्पे के इस टीम से जुड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, अब एम्बाप्पे ने स्पैनिश लीग ला लीगा की दिग्गज टीम के साथ पांच साल की डील साइन कर ली है। सोमवार को रियल मैड्रिड ने इसकी पुष्टि की। रियल मैड्रिड ने पिछले हफ्ते ही रिकॉर्ड 15वीं बार यूएफा चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। पढ़ें पूरी खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 4 June 2024 Updates On Amar Ujala
दक्षिण अफ्रीकी टीम - फोटो : ICC Twitter

SA vs SL: नॉर्त्जे की घातक गेंदबाजी के आगे श्रीलंका ने घुटने टेके, 77 रन पर सिमटी 
टी20 विश्व कप 2024 के चौथे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका को छह विकेट से हरा दिया है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए श्रीलंकाई टीम 19.1 ओवर में 77 रन पर सिमट गई थी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने 16.2 ओवर में चार विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया। श्रीलंका की ओर से सबसे ज्यादा रन कुसल मेंडिस ने बनाए। उन्होंने 19 रन बनाए, जबकि एंजलो मैथ्यूज 16 रन बना सके। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed