फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Over 6.25 lakh hit by Assam floods, Several died

Assam Floods: असम में बाढ़ से दस जिलों के 6.25 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित, पांच की मौत; 577 गांव जलमग्न

Tue, 04 Jun 2024 03:54 AM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 04 Jun 2024 03:54 AM IST
सार

असम में बाढ़ की स्थिति सोमवार को और बिगड़ गई जहां पांच और लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 जिलों में 6.25 लाख से अधिक लोग बाढ़ की चपेट में हैं।

विज्ञापन
Over 6.25 lakh hit by Assam floods, Several died
असम के बाढ़ग्रस्त इलाकों का मंजर - फोटो : पीटीआई

विस्तार

बाढ़ प्रभावित पूर्वोत्तर राज्य असम में सोमवार को पांच और लोगों की मौत हो गई। राज्य के 10 जिलों में 6.25 लाख से अधिक लोग अभी बाढ़ की चपेट में हैं। एक अधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।
विज्ञापन


असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की दैनिक रिपोर्ट के मुताबिक, कछार जिले के सोनई में तीन लोगों और सिलचर राजस्व सर्किल में एक व्यक्ति की बाढ़ के कारण मौत हो गई। इसके साथ ही इस साल बाढ़, भूस्खलन और तूफान से मरने वालों की संख्या बढ़कर 23 हो गई।
विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया है कि कछार, धेमाजी, डिब्रूगढ़, दीमा हसाओ, हैलाकांडी, होजई, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, करीमगंज, मोरीगांव और नगांव जिलों में बाढ़ के कारण 6,25,000 से ज्यादा लोग प्रभावित हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें कहा गया है कि नगांव सबसे ज्यादा प्रभावित जिला है, जहां 3.64 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। इसके बाद कछार में 1.36 से ज्यादा लोग और होजई में 90 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। रविवार तक राज्य के दस जिलों में करीब 5.35 लाख लोग प्रभावित थे।

प्रशासन छह जिलों में 191 शिविर चला रहा है। जहां 36,741 लोगों ने शरण ली है। 108 राहत वितरण केंद्र चलाए जा रहे हैं। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के मुताबिक अभी 577 गांव जलमग्न हैं और 6023.18 हेक्टेयर फसल क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है।


कछार, नगांव, डिब्रूगढ़, दीमा हसाओ, पश्चिम कार्बी आंगलोंग, करीमगंज में बाढ़ के पानी से तटबंध, सड़कें, पुल और अन्य बुनियादी ढांचे भी क्षतिग्रस्त हो गए। वर्तमान में कोपिली और कुशियारा नदियां विभिन्न स्थानों पर खतरे के स्तर से ऊपर बह रही हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed