{"_id":"6af4b1d771ed5e989a0bd683","slug":"ujjal-biswas-former-west-bengal-minister-dies-at-72-2026-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीएमसी के वरिष्ठ नेता उज्ज्वल बिस्वास का निधन: 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; तीन हफ्ते से चल रहा था इलाज","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
टीएमसी के वरिष्ठ नेता उज्ज्वल बिस्वास का निधन: 72 साल की उम्र में ली अंतिम सांस; तीन हफ्ते से चल रहा था इलाज
Wed, 11 Nov 2026 11:50 PM IST
राकेश कुमार
पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता।
Published by: राकेश कुमार
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:50 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और टीएमसी के वरिष्ठ नेता उज्ज्वल बिस्वास का 72 साल की उम्र में कोलकाता के निजी अस्पताल में निधन हो गया। वह करीब तीन सप्ताह से गंभीर बीमारियों से जूझ रहे थे। बाईपास सर्जरी के बाद उन्हें ब्रेन स्ट्रोक, निमोनिया और किडनी संबंधी समस्याएं हुई थीं। इसी साल जून में सरकारी राहत सामग्री के कथित दुरुपयोग के मामले में उनकी गिरफ्तारी हुई थी और जुलाई में उन्हें जमानत मिली थी।
विज्ञापन
ब्रेकिंग न्यूज
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के वरिष्ठ नेता उज्ज्वल बिस्वास का बुधवार को निधन हो गया। वह 72 साल के थे। कोलकाता के एक निजी अस्पताल में उन्होंने रात करीब नौ बजे अंतिम सांस ली। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, वह पिछले करीब तीन सप्ताह से कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे थे। उनके परिवार में पत्नी और एक बेटा है। पिछले कुछ दिनों से उन्हें वेंटिलेटर के सहारे रखा गया था।
ममता बोलीं-उज्ज्वल को 49 दिन जेल में रखा, राजनीतिक विचारधारा नहीं छोड़ने की मिली सजा
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि मैं उज्ज्वल बिस्वास के निधन से बेहद दुखी हूं। वह कुछ महीने पहले बेरहमी से किए गए हमले का शिकार हुए थे। उन्हें 49 दिनों तक जेल में रखा गया, झूठे मामलों में फंसाया गया और शारीरिक व मानसिक रूप से भारी तकलीफ दी गई। उन्होंने सिर्फ इसलिए यह सब सहा क्योंकि उन्होंने अपनी राजनीतिक विचारधारा छोड़ने या पाला बदलने से इनकार कर दिया था। उनकी पीड़ा बंगाल में भाजपा की ओर से शुरू की गई बदले की राजनीति, डराने-धमकाने और उत्पीड़न की भयावह तस्वीर दिखाती है।
खबर अपडेट की जा रही है...