फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Sports ›   Football ›   Kylian Mbappe joins Real Madrid on free transfer, France star footballer signs 5-year deal with La Liga team

Kylian Mbappe: 15वीं बार चैंपियंस लीग जीतने वाली रियल मैड्रिड में शामिल हुए एम्बाप्पे, इतने साल का किया करार

Mon, 03 Jun 2024 11:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मैड्रिड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 03 Jun 2024 11:54 PM IST
सार

रियल मैड्रिड ने पिछले हफ्ते ही रिकॉर्ड 15वीं बार यूएफा चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। कार्लो एंसेलोटी की रियल मैड्रिड ने प्रतिष्ठित वेम्बले स्टेडियम में यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल में बुंदेसलीगा के दिग्गज बोरुसिया डॉर्टमंड को 2-0 से हराया था।

विज्ञापन
Kylian Mbappe joins Real Madrid on free transfer, France star footballer signs 5-year deal with La Liga team
डोनारुम्मा और एम्बाप्पे - फोटो : X/Twitter @ GIANLUIGI DONNARUMMA

विस्तार

आखिरकार फ्रांस के दिग्गज फुटबॉलर किलियन एम्बाप्पे रियल मैड्रिड की टीम में शामिल हो गए। कई वर्षों से एम्बाप्पे के इस टीम से जुड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि, अब एम्बाप्पे ने स्पैनिश लीग ला लीगा की दिग्गज टीम के साथ पांच साल की डील साइन कर ली है। सोमवार को रियल मैड्रिड ने इसकी पुष्टि की। रियल मैड्रिड ने पिछले हफ्ते ही रिकॉर्ड 15वीं बार यूएफा चैंपियंस लीग का खिताब जीता था। कार्लो एंसेलोटी की रियल मैड्रिड ने प्रतिष्ठित वेम्बले स्टेडियम में यूईएफए चैंपियंस लीग फाइनल में बुंदेसलीगा के दिग्गज बोरुसिया डॉर्टमंड को 2-0 से हराया था।
विज्ञापन

रियल मैड्रिड से खेलेंगे एम्बाप्पे
रिकॉर्ड 15वें चैंपियंस लीग ट्रॉफी को उठाने के दो दिन बाद रियल मैड्रिड ने फ्री ट्रांसफर पर एम्बाप्पे के अनुबंध की पुष्टि की। फ्रांस के पूर्व कप्तान ने पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के साथ लॉस ब्लैंकोस में सात साल का समय बिताया है। अब वह अगले पांच सीजन तक रियल मैड्रिड टीम के लिए खेलते दिखेंगे। इस 25 वर्षीय खिलाड़ी ने 10 मई को पीएसजी छोड़ने का एलान किया था। एम्बाप्पे जुलाई में रियल मैड्रिड टीम से जुड़ जाएंगे। पीएसजी के साथ उनका अनुबंध 30 जून को समाप्त हो गया था। रियल मैड्रिड की टीम अब उन्हें यूरो कप 2024 शुरू होने से पहले लॉन्च करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एम्बाप्पे ने पीएसजी में रहते हुए कई रिकॉर्ड बनाए
एम्बाप्पे ने 2018 में फ्रांस टीम के साथ फीफा विश्व कप जीता था। वहीं, पीएसजी के साथ वह छह लीग-1 खिताब और चार फ्रेंच कप जीते हैं। एम्बाप्पे ने क्लब के सर्वकालिक शीर्ष स्कोरर के रूप में अपना कार्यकाल समाप्त किया। फ्रेंच फॉरवर्ड पीएसजी के लिए 256 गोल किए। मैड्रिड में ट्रांसफर से पहले एम्बाप्पे केवल लीग-1 टीमों के साथ ही जुड़े रहे हैं। एम्बाप्पे ने सबसे पहले एएस मोनाको क्लब में शामिल हुए थे। एम्बाप्पे 2017 में 214 मिलियन अमेरिकी डॉलर की कथित फीस के साथ मोनाको से पीएसजी में शामिल हो गए थे। इस डील के साथ वह पूर्व पीएसजी सुपरस्टार नेमार जूनियर के बाद दुनिया के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे।
विज्ञापन

मैड्रिड 2012 से एम्बाप्पे के पीछे पड़ा था
मैड्रिड ने दिसंबर 2012 में पहली बार एम्बाप्पे के बारे में जानकारी हासिल की थी। फ्रेंच फुटबॉल फेडरेशन की अकादमी में रहते हुए एम्बाप्पे को उस समय एक सप्ताह के लिए मैड्रिड में आमंत्रित किया गया था। क्लब के प्रशिक्षण स्थल पर इस युवा खिलाड़ी ने अपने आइकन जिनेदिन जिदान और क्रिस्टियानो रोनाल्डो से मुलाकात की थी। हालांकि, फ्रांस के इस स्टार को रियल मैड्रिड से जुड़ने में एक दशक से अधिक का समय लग गया। रियल मैड्रिड ने 2021 में भी एम्बाप्पे को साइन करने की कोशिश की थी। उन्होंने एम्बाप्पे के लिए 180 मिलियन यूरो का ऑफर भी दिया था, जिसे 2021 में पीएसजी ने खारिज कर दिया था।

एमबाप्पे को पेरिस ओलंपिक के लिए फ्रांस की टीम में जगह नहीं
एमबाप्पे पेरिस ओलंपिक में फ्रांस के लिए नहीं खेलेंगे क्योंकि उन्हें सोमवार को थियेरी हेनरी की इन खेलों के लिए अस्थाई टीम में जगह नहीं मिली। विश्व कप विजेता टीम के सदस्य रहे एमबाप्पे ने अपने देश में होने वाले ओलंपिक में खेलने की इच्छा व्यक्त की थी। हेनरी और यहां तक कि फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों भी चाहते थे कि एमबाप्पे पुरुष ओलंपिक टीम का हिस्सा बनें, लेकिन उन्हें 25 सदस्यीय टीम में शामिल नहीं किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Sports news in Hindi related to live update of Sports News, live scores and more cricket news etc. Stay updated with us for all breaking news from Sports and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed