फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates

Top News: आज दिल्ली में MCD चुनाव; US में आतंकी हमला; मैक्सिको में 12 की मौत; पूर्वोत्तर भारत में बारिश का कहर

Mon, 02 Jun 2025 07:17 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 02 Jun 2025 07:17 AM IST
विज्ञापन
Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates
आज की बड़ी खबरें - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

एमसीडी की वार्ड समितियों के सोमवार को होने वाले चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा, आम आदमी पार्टी और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) ने ताकत लगा दी है। तीनों पार्टियां अपने पार्षदों को एकजुट रखने के साथ विरोधी खेमे के पार्षदों को अपने खेमे में लाने की कोशिशों में भी जुटी हैं। वहीं अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक मॉल में बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आ रही है। एक तरफ मेक्सिको के गुआनाजुआटो राज्य के सैन होसे इतुर्बे कस्बे में रविवार तड़के एक नशा मुक्ति केंद्र में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 3 अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि हादसे में  हताहत होने वालों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। तो दूसरी ओर पूर्वोत्तर भारत में बारिश से हाल बेहाल है। यहां चरम मौसमी स्थितियों से उपजे हालातों में 14 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। जहां बाढ़ के कारण असम में ही करीब 78 हजार लोग प्रभावित हुए हैं वहीं, अरुणाचल प्रदेश, असम और मिजोरम में बड़े पैमाने पर नुकसान हुआ है।  अमर उजाला के इस लिंक पर पढ़ें देश-दुनिया, शिक्षा,  मनोरंजन, व्यापार, राजनीति से जुड़ी अहम खबरें...

विज्ञापन

आज 12 वार्ड समितियों के चुनाव, भाजपा-आप ने झोंकी ताकत

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

एमसीडी की वार्ड समितियों के सोमवार को होने वाले चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा, आम आदमी पार्टी और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) ने ताकत लगा दी है। तीनों पार्टियां अपने पार्षदों को एकजुट रखने के साथ विरोधी खेमे के पार्षदों को अपने खेमे में लाने की कोशिशों में भी जुटी हैं। पढ़ें पूरी खबर..

विज्ञापन
विज्ञापन

अमेरिका के मॉल में आतंकी हमला; कई लोगों के हताहत होने की खबर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates
एफबीआई प्रमुख काश पटेल (फाइल) - फोटो : एक्स@FBIDirectorKash
अमेरिका से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक मॉल में बड़ा आतंकी हमला हुआ। इस हमले में कई लोगों के हताहत होने की खबर सामने आ रही है। वहीं इसको लेकर FBI ने अपनी जांच तेज कर दी है। पढ़े पूरी खबर..
विज्ञापन

नशा मुक्ति केंद्र में लगी भीषण आग, 12 लोगों की मौत और कई घायल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates
एक शटरिंग के गोदाम में शॉट शर्किट से आग धधक उठी - फोटो : Samvad

मेक्सिको से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां गुआनाजुआटो राज्य के सैन होसे इतुर्बे कस्बे में रविवार तड़के एक नशा मुक्ति केंद्र में आग लगने से 12 लोगों की मौत हो गई और कम से कम 3 अन्य घायल हो गए। स्थानीय प्रशासन ने बताया कि आग लगने के कारणों की जांच जारी है। साथ ही ये भी बताया जा रहा है कि हादसे में  हताहत होने वालों का आंकड़ा अभी और भी बढ़ सकता है। पढ़ें पूरी खबर..

पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ का कहर: राज्यों में भूस्खलन से तबाही

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates
पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ का कहर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वोत्तर के राज्यों में पहुंच गया और इसके प्रभाव से इन राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मानसून की इस पहली बरसात में ही पूर्वोत्तर के राज्यों में हाहाकार मचा है। ब्रह्मपुत्र और बराक समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम समेत लगभग सभी राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची है। पढ़ें पूरी खबर..

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates
उच्च रक्तचाप। - फोटो : अमर उजाला।
भारत में मधुमेह और उच्च रक्तचाप रोगियों की तेजी से बढ़ती संख्या के बीच ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर्याप्त दवाएं नहीं दे पा रहे हैं। इन गैर संचारी रोगों को लेकर ऐसा चिकित्सा प्रबंधन किया जा रहा है जिसमें ग्रामीण स्वास्थ्य केंद्रों पर सालाना आने वाली दवाएं तीन से चार महीने में ही खत्म हो जाती हैं, और उसके बाद बाकी सात से आठ महीने तक अलमारी खाली रहती है। पढ़ें पूरी खबर..

श्रेयस की दमदार बल्लेबाजी, फाइनल में पंजाब बनाम बेंगलुरु

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI
कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतक की बदौलत पंजाब किंग्स ने क्वालिफायर-2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब ने श्रेयस की दमदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 19 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर जीत दर्ज की। पढ़ें पूरी खबर..

25 लाख की रिश्वत लेते आयकर का अतिरिक्त महानिदेशक गिरफ्तार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates
अयोध्या में पड़ी सीबीआई रेड। - फोटो : अमर उजाला।

सीबीआई ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ आयकर अधिकारी अमित कुमार सिंघल को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली के वसंतकुंज से गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी ने हर्ष कोटक नाम के एक व्यक्ति को मोहाली से गिरफ्तार किया। हर्ष को सीबीआई अधिकारियों ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया, जो सिंघल के घर पर उनकी ओर से रिश्वत ले रहा था। पढ़ें पूरी खबर..

तीन वर्षों में रूस का सबसे बड़ा हमला, 472 ड्रोन दागे

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates
यूक्रेन पर ड्रोन हमला - फोटो : ANI

यूक्रेन की वायु सेना ने रविवार को बताया कि रूस ने पिछले तीन वर्षों में शुरू हुए युद्ध के बाद से अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला किया है। वायु सेना के मुताबिक, रूस ने यूक्रेन पर 472 ड्रोन दागे। यूक्रेनी वायु सेना के संचार प्रमुख यूरी इगनात ने बताया कि इस ड्रोन हमले के साथ-साथ रूस ने सात मिसाइलें भी दागीं। पढ़ें पूरी खबर...

22 वर्षीय युवती के समर्थन में आया बार काउंसिल

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates
बार काउंसिल के अध्यक्ष मनन मिश्रा - फोटो : ANI

बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के चेयरमैन और राज्यसभा सदस्य मनन कुमार मिश्रा ने रविवार को इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर शर्मिष्ठा पनौली की गिरफ्तारी को अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर सीधा हमला बताया। उन्होंने उनकी तुरंत रिहाई और निष्पक्ष सुनवाई की मांग भी की। पढ़ें पूरी खबर..

खुलेआम हॉटटॉक करने पर चंबल आईजी, डीआईजी और दतिया एसपी हटे

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates
सीएम डॉ. मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला
खुलेआम आपस में हॉटटॉक करने पर चंबल रेंज के आईजी सुशांत सक्सेना, डीआईजी कुमार सौरभ और दतिया एसपी वीरेंद्र मिश्रा को सीएम डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर हटा दिया गया। पढ़ें पूरी खबर..

यूक्रेन ने रूस में घुसकर तबाह किए 40 से ज्यादा सैन्य विमान

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates
यूक्रेन का रूस में ड्रोन हमला - फोटो : Adobe Stock

यूक्रेन ने भीषण ड्रोन हमले में रूस के 40 से ज्यादा सैन्य विमानों को तबाह कर दिया है। यूक्रेन के एक सुरक्षा अधिकारी ने रविवार को यह दावा किया। वहीं, रूस ने भी यूक्रेन पर मिसाइलों और ड्रोनों से हमला किया। दोनों तरफ से यह हमला तुर्किये के इस्तांबुल में सोमवार को दोनों पक्षों के बीच सीधी वार्ता के नए दौर से एक दिन पहले किया गया है। पढ़ें पूरी खबर...

फिर बंगाल भाजपा में अंदरूनी कलह की अटकलें

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates
दिलीप घोष - फोटो : ANI
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह बंगाल के दौरे पर हैं। जहां उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ संगठनात्मक बैठक भी की। लेकिन वरिष्ठ भाजपा नेता दिलीप घोष इस बैठक से नदारद रहे। बता दें कि एक सप्ताह से भी कम समय में यह दूसरी बार था जब पूर्व सांसद दिलीप घोष किसी शीर्ष नेता के कार्यक्रम से अनुपस्थित रहे। पढ़ें पूरी खबर...

कोलकाता से मेजबानी छीनकर गुजरात को देने पर भड़की पश्चिम बंगाल सरकार

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates
ममता बनर्जी, सीएम, पश्चिम बंगाल - फोटो : ANIx
पश्चिम बंगाल सरकार ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्लेऑफ और फाइनल मुकाबलों को कोलकाता के ईडन गार्डन्स से हटाकर गुजरात के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित करने के फैसले पर नाराजगी जताई है। पढ़ें पूरी खबर...

एल्विश यादव की टीम का मेंबर कुशल तंवर बना रोडीज का विनर

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates
एल्विश यादव की टीम का मेंबर कुशल बना रोडीज XX का विनर - फोटो : एक्स (ट्विटर)

कुशल तंवर ने ‘रोडीज XX’ रियालिटी शाे को जीत लिया है। इनाम में लगभग 10 लाख रुपये मिले हैं और एक बाइक भी मिली है। कुशल की जीत पर एल्विश ने उन्हें गले लगाया क्योंकि शो में वह उनकी टीम का ही मेंबर था। पढ़ें पूरी खबर...

कनाडा में जंगल की आग का कहर, 25,000 से अधिक लोग सुरक्षित जगहों पर भेजे गए

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates
जंगल की आग
कनाडा के तीन प्रांत मैनिटोबा, अल्बर्टा और सस्केचेवान में जंगल की भीषण आग ने तबाही मचा दी है। फलस्वरूप रविवार तक 25,000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेजा जा चुका है। वहीं मैनिटोबा ने आपातकाल की घोषणा कर दी है और वहां से 17,000 से अधिक लोगों को निकाला गया है। पढ़ें पूरी खबर..

'दुश्मन देश में शानदार ऑपरेशन, केवल सैन्य लक्ष्य निशाना'; हमले के बाद जेलेंस्की सीजफायर...

Top News Headline Today Important And Big News Stories Of 2nd June 2025 Updates
वोलोदिमिर जेलेंस्की, राष्ट्रपति, यूक्रेन - फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
रूस के सैन्य ठिकानों पर हमले के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा, 'आज एक शानदार अभियान चलाया गया — दुश्मन की ज़मीन पर, केवल सैन्य लक्ष्यों को निशाना बनाया गया। विशेष रूप से उन उपकरणों को निशाना बनाया गया जिनका इस्तेमाल कर यूक्रेन पर हमला किया गया। पढ़ें पूरी खबर..
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed