फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IPL 2025 PBKS vs MI Qualifier 2 Result: Punjab vs Mumbai Highlights Analysis and Points Table Update

IPL 2025: श्रेयस की दमदार बल्लेबाजी, फाइनल में पंजाब बनाम बेंगलुरु; 18वें सत्र में मिलेगा नया आईपीएल चैंपियन

Mon, 02 Jun 2025 01:45 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: Mayank Tripathi Updated Mon, 02 Jun 2025 01:45 AM IST
सार

मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब ने श्रेयस की दमदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 19 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर जीत दर्ज की।

विज्ञापन
IPL 2025 PBKS vs MI Qualifier 2 Result: Punjab vs Mumbai Highlights Analysis and Points Table Update
श्रेयस अय्यर - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

कप्तान श्रेयस अय्यर के नाबाद अर्धशतक की बदौलत पंजाब किंग्स ने क्वालिफायर-2 मुकाबले में मुंबई इंडियंस को पांच विकेट से हराकर आईपीएल 2025 के फाइनल में जगह बना ली है। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट पर 203 रन बनाए थे, जवाब में पंजाब ने श्रेयस की दमदार अर्धशतकीय पारी की मदद से 19 ओवर में पांच विकेट पर 207 रन बनाकर जीत दर्ज की। 
विज्ञापन

तीन जून को मिलेगा नया चैंपियन
पंजाब किंग्स ने 2014 के बाद पहली बार फाइनल में प्रवेश किया है। अब उसका सामना तीन जून को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) से सामना होगा। आरसीबी ने क्वालिफायर-1 मुकाबले में पंजाब को हराकर फाइनल में जगह बनाई थी। पांच बार की चैंपियन मुंबई का सफर क्वालिफायर-2 में समाप्त हो गया। टीम ने एलिमिनेटर में गुजरात को हराया था, लेकिन हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली टीम क्वालिफायर-2 की बाधा पार नहीं कर सकी। पंजाब और आरसीबी ने अब तक कभी आईपीएल की ट्रॉफी नहीं जीती है, ऐसे में यह तय है कि अब टूर्नामेंट को एक नया चैंपियन मिलेगा।

श्रेयस अय्यर ने दिलाई टीम को जीत
लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब किंग्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी और टीम ने 72 रन पर ही तीन विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद श्रेयस और नेहाल वढेरा ने साझेदारी निभाई और चौथे विकेट के लिए 84 रन जोड़े। श्रेयस ने इस दौरान 27 गेंदों पर अर्धशतक पूरा किया। श्रेयस और वढेरा के बीच साझेदारी को अश्विनी कुमार ने वढेरा को आउट कर तोड़ा जो 48 रन बनाकर आउट हुए। हालांकि, श्रेयस क्रीज पर टिके रहे और उन्होंने 19वें ओवर की आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर टीम को जीत दिलाई। श्रेयस 41 गेंदों पर पांच चौकों और आठ छक्कों की मदद से 87 रन बनाकर नाबाद रहे। 

पंजाब किंग्स के लिए प्रियांश आर्या ने 20, जोश इंग्लिस ने 38 और प्रभसिमरन सिंह ने छह रन बनाए। शशांक सिंह दो रन बनाकर आउट हुए, जबकि स्टोइनिस दो रन बनाकर नाबाद रहे। मुंबई की ओर से अश्विनी कुमार को दो विकेट मिले, जबकि ट्रेंट बोल्ट और हार्दिक पांड्या को एक-एक विकेट मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार और तिलक ने मचाया धमाल
मुंबई के लिए जॉनी बेयरस्टो (38), तिलक वर्मा (44) और सूर्यकुमार (44) ने बड़े स्कोर की नींव रखी। नमन धीर ने भी 18 गेंद में 33 रन बनाकर टीम को 200 रन के पार पहुंचाया। रोहित शर्मा (आठ) पिछले मैच की तरह मिले जीवनदान का फायदा नहीं उठा सके। तीसरे ओवर में काइल जैमिसन की गेंद पर अजमतुल्लाह उमरजइ ने उनका कठिन कैच टपकाया। अगले ओवर में हालांकि रोहित अपना पसंदीदा पूल शॉट खेलने के प्रयास में मार्कस स्टोइनिस की गेंद पर डीप स्क्वेयर लेग में विशाख विजयकुमार को कैच दे बैठे।

शुरुआती झटके से अविचलित मुंबई ने दस रन प्रति ओवर की दर से रन बनाना जारी रखा। तिलक ने दूसरी ही गेंद पर छक्का लगाया जबकि दूसरे छोर से बेयरस्टो भी काफी आक्रामक खेल रहे थे। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 51 रन की साझेदारी की।

मुंबई ने पावरप्ले में छह ओवर में एक विकेट पर 65 रन बनाए। बेयरस्टो ने छठे ओवर में उमरजइ को कई बेहतरीन स्ट्रोक्स लगाकर 15 रन निकाले। लेकिन वह अगले ओवर में विजयकुमार की गेंद पर विकेटकीपर जोश इंगलिस को कैच दे बैठे। सूर्यकुमार के आते ही पंजाब ने स्पिनर युजवेंद्र चहल को गेंद सौंपी लेकिन चहल अपने आखिरी ओवर में ही विकेट ले पाए। सूर्यकुमार ने 26 गेंद में 44 रन बनाये जिसमें चार चौके और तीन छक्के शामिल थे। वह चहल के आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद पर फ्रंटफुट पर खेलने के प्रयास में डीप मिडविकेट पर नेहाल वढेरा को कैच देकर लौटे। उन्होंने तिलक के साथ तीसरे विकेट के लिए 72 रन जोड़े।

दो गेंद बाद तिलक भी पवेलियन लौट गए जिन्होंने 29 गेंद में दो छक्के और दो चौके जड़ते हुए 44 रन बनाए। वह काइल जैमिसन की गेंद पर मिड आफ में प्रियांश आर्या को कैच देकर लौटे। मुंबई के कप्तान हार्दिक पंड्या ने 12 गेंद में 15 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed