Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia remembers Ahmed Patel in her book makes an error in noting year of his passing says I felt his absence

सोनिया ने किताब में अहमद पटेल को किया याद: निधन का साल लिखने में हुई चूक; बोलीं- मैंने उनकी कमी महसूस की

Tue, 10 Nov 2026 10:55 PM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Tue, 10 Nov 2026 10:55 PM IST
सार

सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में दिवंगत कांग्रेस नेता और अपने करीबी राजनीतिक सलाहकार अहमद पटेल को याद किया है। उन्होंने पटेल के निधन से पार्टी में पैदा हुए खालीपन और व्यक्तिगत कमी का जिक्र किया। हालांकि, किताब में उनके निधन का साल 2020 के बजाय 2022 लिखा गया है।

विज्ञापन
Sonia remembers Ahmed Patel in her book makes an error in noting year of his passing says I felt his absence
सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने अपनी किताब 'बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव' में अपने सबसे करीबी राजनीतिक सलाहकार दिवंगत अहमद पटेल को याद किया है। उन्होंने लिखा कि उनके निधन से पार्टी में एक खालीपन आ गया है, ऐसी कमी जिसे उन्होंने व्यक्तिगत रूप से महसूस किया। सोनिया गांधी ने अपनी किताब में लिखा कि अहमद पटेल उनके राजनीतिक सचिव रहे थे और उनके निधन से पार्टी को बड़ी क्षति हुई।

विज्ञापन


किताब में निधन का साल लिखने में हुई गलती
हालांकि, मंगलवार को जारी हुई अपनी किताब में सोनिया गांधी ने अहमद पटेल के निधन का साल गलत लिख दिया है। उन्होंने इसे 2020 के बजाय 2022 बताया है, जबकि पटेल का निधन 2020 में कोविड-19 से जुड़ी जटिलताओं के कारण हुआ था। पटेल के बारे में सोनिया गांधी ने लिखा, "वे (अहमद पटेल) मेरे राजनीतिक सचिव रहे, लेकिन दुख की बात है कि 2022 में वे कोविड महामारी का शिकार हो गए। इससे पार्टी में एक खालीपन आ गया, एक ऐसी कमी जिसे मैंने व्यक्तिगत रूप से महसूस किया।"
विज्ञापन


25 नवंबर 2020 को हुआ था अहमद पटेल का निधन
कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष अहमद पटेल 1 अक्टूबर 2020 को कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए थे। इसके बाद 15 नवंबर को उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। करीब 10 दिन तक अस्पताल में इलाज चलने के बाद 25 नवंबर 2020 को उनका निधन हो गया था। हालांकि, सोनिया गांधी की किताब में उनके निधन का साल गलती से 2022 दर्ज हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोनिया गांधी के हर अहम फैसले में शामिल रहते थे पटेल
अहमद पटेल को कांग्रेस में 'एपी' के नाम से जाना जाता था। उन्हें सोनिया गांधी के सबसे भरोसेमंद राजनीतिक सलाहकारों में गिना जाता था। पार्टी में सोनिया गांधी द्वारा लिए जाने वाले लगभग हर अहम फैसले में उनकी भूमिका मानी जाती थी। वे गुजरात से राज्यसभा सांसद थे और उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत राजीव गांधी को भी राजनीतिक सलाह दी थी।

28 साल की उम्र में इंदिरा गांधी ने दिया था चुनाव लड़ने का मौका
अहमद पटेल ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत युवा कांग्रेस नेता के रूप में की थी। महज 28 साल की उम्र में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने 1977 में उन्हें गुजरात की भरूच लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने के लिए चुना था। पटेल ने सरकार में शामिल होने के बजाय संगठन और पर्दे के पीछे रहकर काम करना पसंद किया। वे सोनिया गांधी को गठबंधन, राजनीतिक रणनीति और पार्टी से जुड़े संकटों पर सलाह देते थे।

पार्टी के ट्रबलशूटर और भरोसेमंद सहयोगी थे अहमद पटेल
सोनिया गांधी ने अपनी किताब में अहमद पटेल की संगठनात्मक भूमिका और कार्यशैली की भी सराहना की है। उन्होंने लिखा, 'वे पार्टी के एक वफादार साथी थे, जो दिन-रात उपलब्ध रहते थे। उन्होंने एक 'ट्रबलशूटर' (समस्या सुलझाने वाले) के रूप में अहम भूमिका निभाई और नाराज साथियों की बात धैर्यपूर्वक सुनते थे। वे गहरे धार्मिक व्यक्ति थे, लेकिन अपनी राजनीति में पूरी तरह से धर्मनिरपेक्ष थे। उन्होंने हमारी पार्टी और सहयोगियों के बीच एक समन्वयक (कोऑर्डिनेटर) के रूप में काम करते हुए हमेशा खुद को चर्चा से दूर रखा।' 


ये भी पढ़ें: 'महत्वाकांक्षी होना अपराध है क्या?': प्रणब मुखर्जी की बेटी ने सोनिया गांधी को घेरा, किताब के दावे पर उठाए सवाल

सोनिया गांधी ने बताया था अद्वितीय साथी और दोस्त
अहमद पटेल के निधन के समय भी सोनिया गांधी ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए कहा था कि उन्होंने एक अद्वितीय साथी, वफादार सहयोगी और दोस्त को खो दिया है। पटेल ने लंबे समय तक कांग्रेस संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और पार्टी के भीतर विभिन्न नेताओं के बीच समन्वय स्थापित करने में अहम योगदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed