Roadies Winner XX: एल्विश यादव की टीम का मेंबर कुशल तंवर बना रोडीज का विनर, इनाम में जीती इतनी राशि
रविवार को ‘रोडीज XX’ रियालिटी शाे का विनर एल्विश यादव की टीम का मेंबर कुशल तंवर बना है। अपने टीम मेंबर की जीत पर एल्विश बतौर गैंग लीडर काफी खुश हैं।
विस्तार
कुशल तंवर ने ‘रोडीज XX’ रियालिटी शाे को जीत लिया है। इनाम में लगभग 10 लाख रुपये मिले हैं और एक बाइक भी मिली है। कुशल की जीत पर एल्विश ने उन्हें गले लगाया क्योंकि शो में वह उनकी टीम का ही मेंबर था।
रोडीज के 20वें विनर हैं कुशल
कुशल तंवर ‘रोडीज’ रियालिटी शो के 20वें विनर हैं। इस सीजन में वह एल्विश यादव की टीम में शामिल थे। इस शो को रणविजय होस्ट कर रहे थे। साथ ही नेहा धूपिया भी एक गैंग लीडर, मेंटर के तौर पर नजर आ रही थीं, उनकी टीम भी इस शो में मुकाबले में बनी हुई थी।
"WON IT!!! 🙌🏼💥 Huge thanks to my amazing public for the love and support! 🙏🏼❤️ Couldn't have won #RoadiesDoubleCross with my bro Gullu without you all! 🙌🏼💕 love you guys❤️❤️
विज्ञापन विज्ञापन— Elvish Yadav (@ElvishYadav) June 1, 2025
मुश्किल भरा रहा शो का सफर
कुशल तंवर की बात करें तो कुछ एपिसोड के बाद उन्हें टीम के मेंबर्स ने ही शो से बाहर कर दिया था। इसके बाद उनकी वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। अपने दमखम और लगन से कुशल ने खुद को साबित किया और ‘रोडीज XX’ के विनर बन गए। एल्विश भी कुशल के साथ एक खास तरह की बॉन्डिंग शेयर करते हैं।
ये खबर भी पढ़ें: Elvish Yadav: एल्विश यादव ने भी करण वीर मेहरा पर कसा तंज, पहलगाम हमले पर कविता करके ट्रोल हुए अभिनेता
एल्विश ने किया ट्वीट
अपने टीम मेंबर की जीत पर एल्विश यादव ने ट्विटर अकाउंट पर एक ट्वीट भी किया है। वह लिखते हैं, ‘जीत लिया, आपके प्यार और साथ के लिए बहुत-बहुत शुक्रिया। आप सभी के बिना अपने भाई गुल्लू (कुशल तंवर) के साथ ‘रोडीज डबल क्रॉस’ नहीं जीत पाता। आप लोगों से प्यार करता हूं।’ आगे एल्विश यादव ने हार्ट इमोजी भी शेयर किया है।