CBI Arrest IRS Officer: 25 लाख की रिश्वत लेते आयकर का अतिरिक्त महानिदेशक गिरफ्तार, मोहाली में हुई कार्रवाई
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब के मोहाली में एक आयकर विभाग के अधिकारी के सहयोगी हर्ष को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। रिपोर्ट के मुताबिक आयकर विभाग में अतिरिक्त महानिदेशक अमित कुमार सिंघल को भी दिल्ली के वसंतकुंज से गिरफ्तार किया गया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीबीआई ने भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के वरिष्ठ आयकर अधिकारी अमित कुमार सिंघल को 25 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में दिल्ली के वसंतकुंज से गिरफ्तार किया। जांच एजेंसी ने हर्ष कोटक नाम के एक व्यक्ति को मोहाली से गिरफ्तार किया। हर्ष को सीबीआई अधिकारियों ने पंजाब के मोहाली से गिरफ्तार किया, जो सिंघल के घर पर उनकी ओर से रिश्वत ले रहा था।
रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपये
सिंघल वर्तमान में दिल्ली में करदाता सेवा निदेशालय में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के रूप में तैनात हैं। सीबीआई के अनुसार, 2007 बैच के आईआरएस अधिकारी सिंघल ने 45 लाख रुपये घूस की मांग की थी। रिश्वत की पहली किस्त के रूप में 25 लाख रुपये शनिवार को मोहाली स्थित उनके घर पर पहुंचाए गए थे। सिंघल के वसंतकुंज व मोहाली स्थित घर से सीबीआई ने 3.5 किलो सोना, दो किलो चांदी, एक करोड़ नकद व कई संपत्तियों के दस्तावेज जब्त किए हैं।
ये भी पढ़ें- Drone Attack: यूक्रेन ने रूस में घुसकर तबाह किए 40 से ज्यादा सैन्य विमान; डेढ़ साल से हो रही थी हमले की तैयारी
रियायत देने के एवज में 45 लाख रुपये मांगे थे
रिश्वत की शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और हर्ष कोटक को सिंघल की ओर से घूस लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई की ओर से जारी बयान में कहा गया कि सिंघल ने टैक्स से जुड़े मामलों में रियायत देने के एवज में 45 लाख रुपये मांगे थे।
ये भी पढ़ें- Kumbh: नासिक में अगले वर्ष 31 अक्तूबर से शुरू होगा कुंभ मेला; अखाड़ों के साथ बैठक के बाद सीएम फडणवीस का एलान
दिल्ली, पंजाब और मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी
उन्होंने घूस न देने पर कानूनी कार्रवाई, भारी जुर्माना लगाने और उत्पीड़न की धमकी भी दी थी। मामले की जांच जारी है। सीबीआई की टीमें इस सिलसिले में दिल्ली, पंजाब और मुंबई में कई जगहों पर छापेमारी रही हैं।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.