फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   MCD Elections: Elections for 12 ward committees today

MCD Elections : आज 12 वार्ड समितियों के चुनाव, भाजपा-आप ने झोंकी ताकत; इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी का जोश भी हाई

Mon, 02 Jun 2025 04:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 02 Jun 2025 04:05 AM IST
सार

तीनों पार्टियां अपने पार्षदों को एकजुट रखने के साथ विरोधी खेमे के पार्षदों को अपने खेमे में लाने की कोशिशों में भी जुटी हैं। 

विज्ञापन
MCD Elections: Elections for 12 ward committees today
एमसीडी मुख्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एमसीडी की वार्ड समितियों के सोमवार को होने वाले चुनाव में जीत हासिल करने के लिए भाजपा, आम आदमी पार्टी और इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी (आईवीपी) ने ताकत लगा दी है। तीनों पार्टियां अपने पार्षदों को एकजुट रखने के साथ विरोधी खेमे के पार्षदों को अपने खेमे में लाने की कोशिशों में भी जुटी हैं। 

विज्ञापन


वार्ड समितियों में इस बार मुकाबला भाजपा-आप और कांग्रेस के बीच नहीं है, बल्कि नई सियासी ताकत के रूप में उभर रही आईवीपी भी अहम भूमिका में है। भाजपा और आईवीपी का गठबंधन आप के लिए नई चुनौती बनकर उभरा है। इस बार कांग्रेस न तो आप के साथ है और न अपने स्तर पर चुनाव लड़ रही है। उसने गत वर्ष आप के साथ समझौता किया था, लेकिन विधानसभा चुनाव के दौरान से उनके बीच संबंध खराब चल रहे हैं। 
विज्ञापन


चार वार्ड समितियों में मुकाबला बेहद कड़ा है, जहां तीनों पार्टियों की प्रतिष्ठा दांव पर है। भाजपा और आईवीपी जहां अपने संयुक्त उम्मीदवारों को जिताने के लिए रणनीतिक बैठकें कर रही हैं, वहीं आम आदमी पार्टी ने भी अपने पार्षदों की लॉयल्टी सुनिश्चित करने के लिए उन्हें अलग-अलग स्थानों पर बैठक के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन समितियों में निर्विरोध चुने जाएंगे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष
एमसीडी की 12 वार्ड समितियों में से तीन पर अध्यक्ष व उपाध्यक्ष निर्विरोध चुने जाएंगे। करोल बाग और सिटी-पहाड़गंज वार्ड समिति में आम आदमी पार्टी के पार्षद अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर का निर्वाचन निर्विरोध होगा। केशवपुरम वार्ड समिति में अध्यक्ष व उपाध्यक्ष पद पर भाजपा पार्षद निर्विरोध चुने जाएंगे। इन समितियों में इनके ही पार्षदों ने नामांकन पत्र दाखिल किए है। नरेला, नजफगढ़, मध्य, शाहदरा दक्षिणी व शाहदरा उत्तरी वार्ड समिति में भाजपा का पलड़ा भारी माना जा रहा है।

आप ने कांग्रेस पर साधा निशाना
दिल्ली नगर निगम के रोहिणी जोन में चेयरमैन और डिप्टी चेयरमैन का चुनाव सोमवार हो होगा। इसको लेकर आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। आप के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने कहा कि कांग्रेस के इस जोन में दो पार्षद हैं। वह इस चुनाव में किसे वोट देंगे। एक तरफ भाजपा समर्थित आईवीपी का पैनल है और दूसरा पैनल आम आदमी पार्टी का है। कांग्रेस के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष बताएं कि कांग्रेस के दो पार्षद किसको वोट देंगे। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के पार्षद भाजपा के समर्थन वालों को वोट कर सकते हैं। 

चार जोन में क्रॉस वोट से बदल सकता है परिणाम

  • सिविल लाइन जोन : भाजपा और आईवीपी के 11 पार्षद है, जबकि आप के आठ पार्षद है। इस जोन में भाजपा की स्थिति मजबूत है, लेकिन उसके दो पार्षदों की ओर से क्रॉस वोट कर देने पर स्थिति बदल जाएगी।
  • रोहिणी जोन : आप के पास 10 पार्षद और भाजपा-आईवीपी के 11 पार्षद है, दो पार्षद कांग्रेस के भी है, हालांकि कांग्रेस के मतदान में हिस्सा लेने की संभावना नहीं दिख रही है। ऐसे में भाजपा-आईवीपी की स्थिति मजबूत है, लेकिन उनके एक पार्षद की नाराजगी उनके लिए भारी पड़ सकती है।
  • पश्चिमी जोन : भाजपा-आईवीपी के पास 12 पार्षद है और आप के 13 पार्षद है। यहां आप की स्थिति मजबूत दिख रही है, मगर उसका कोई भी एक पार्षद नाराज होगा तो उसका खेल बिगड़ सकता है।
  • दक्षिणी जोन : आप मजबूत है उसके 10 पार्षद है और भाजपा-आईवीपी के पास नौ पार्षद है, एक पार्षद कांग्रेस का है। इस समिति के चुनाव में आप के पांच पार्षदों ने क्रॉस वोट किया था और अध्यक्ष पद पर उसका पार्षद लॉटरी से जीता था। ऐसे में इस समिति में आप को नुकसान हो सकता है।

चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे कांग्रेस पार्षद 
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा है कि कांग्रेस पार्षद सोमवार को होने वाले एमसीडी की वार्ड समितियों के चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लिए भाजपा-आम आदमी पार्टी एक जैसी है। इस कारण पार्षद किसी भी पार्टी को समर्थन नहीं देंगे। रोहिणी और दक्षिणी वार्ड समिति में जीत की चाबी कांग्रेस के हाथ में है।

देवेंद्र यादव ने आप पर तीखा हमला करते हुए कहा कि उसके नेता दोहरी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने आप प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज के उस बयान पर पलटवार किया जिसमें रोहिणी वार्ड समिति में कांग्रेस के रुख को लेकर सवाल उठाए हैं। 

यादव ने कहा कि महापौर चुनाव के वक्त जब कांग्रेस ने आप को समर्थन देने का पत्र दिया था, तब सौरभ भारद्वाज चुप क्यों थे? उन्होंने आरोप लगाया कि महापौर पद भाजपा को इसलिए मिला क्योंकि आप ने उम्मीदवार नहीं उतारा, कांग्रेस के समर्थन की अनदेखी भी की। 



सबके अपने-अपने दावे 
हमारे पास न केवल संख्या बल है, बल्कि रणनीतिक बढ़त भी है। हम साफ नीयत और विकास के एजेंडे के साथ मैदान में हैं। हमारे सभी उम्मीदवार हर हाल में जीतेंगे।
-प्रवेश वाही, भाजपा, पार्षद के नेता (नेता सदन)

आम आदमी पार्टी के पार्षद एकजुट हैं। भाजपा और उससे जुड़े दल लोकतांत्रिक मूल्यों को कमजोर कर रहे हैं, लेकिन हम जनता की आवाज, पारदर्शिता के साथ जीतेंगे।
-अंकुश नारंग, आम आदमी पार्टी के पार्षद दल के नेता (नेता विपक्ष)

हमारी पार्टी स्थानीय मुद्दों, पारदर्शी प्रशासन के नाम पर चुनाव लड़ रही है। पार्षद का बढ़ता जन समर्थन इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के पक्ष में माहौल बना रहा है।
- मुकेश गाेयल, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नेता 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed