फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Northeast India Flood Landslides more than four lakh people affected death toll surging know hindi updates

पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ का कहर: राज्यों में भूस्खलन से तबाही, अब तक चार लाख से अधिक लोग प्रभावित; 20+ मौतें

Mon, 02 Jun 2025 07:13 AM IST
ज्योति भास्कर अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी।
अमर उजाला ब्यूरो/एजेंसी। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 02 Jun 2025 07:13 AM IST
सार

पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ से भारी तबाही हुई है। चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हैं। मानसून की पहली बारिश में सड़क, रेल मार्ग बाधित हो गया है। 10 नदियां उफान पर हैं। कुछ इलाकों में भूस्खलन के कारण संपर्क कटने की खबर है।

विज्ञापन
Northeast India Flood Landslides more than four lakh people affected death toll surging know hindi updates
पूर्वोत्तर भारत में बाढ़ का कहर - फोटो : अमर उजाला प्रिंट

विस्तार

दक्षिण-पश्चिम मानसून पूर्वोत्तर के राज्यों में पहुंच गया और इसके प्रभाव से इन राज्यों में मूसलाधार बारिश हो रही है। मानसून की इस पहली बरसात में ही पूर्वोत्तर के राज्यों में हाहाकार मचा है। ब्रह्मपुत्र और बराक समेत 10 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। अरुणाचल प्रदेश, असम समेत लगभग सभी राज्यों में बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से भारी तबाही मची है।

विज्ञापन

Northeast India Flood Landslides more than four lakh people affected death toll surging know hindi updates
पूर्वोत्तर राज्यों का हाल बेहाल - फोटो : PTI

चार लाख से अधिक लोग प्रभावित
800 से अधिक घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। चार लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। वहीं अब तक 24 लोगों की मौत हो  चुकी है। हजारों लोगों को राहत शिविरों में पहुंचाया गया है और राहत व बचाव कार्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) समेत कई एजेंसियां लगी हैं। असम और अरुणाचल सरकार ने बाढ़ और भूस्खलन में मरने वालों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये की आर्थिक मदद की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

Northeast India Flood Landslides more than four lakh people affected death toll surging know hindi updates
पूर्वोत्तर राज्यों का हाल बेहाल - फोटो : PTI

असम में बाढ़ के साथ-साथ भूस्खलन का कहर
असम के 20 जिले बाढ़ से बुरी तरह प्रभावित हुए हैं। यहां 4 लाख लोग प्रभावित हैं। बाढ़ और भूस्खलन से सड़क परिवहन, रेल यातायात और नौका सेवाएं भी प्रभावित हुईं। कामरूप जिले के हाटीगांव इलाके में सिंगरा सलोनीबारी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-17 का एक हिस्सा ढह गया है। राज्य में बाढ़ और बारिश से अब तक 8 लोगों की मौत हुई है।

अरुणाचल प्रदेश में अब तक 10 लोगों की मौत
अरुणाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन के चलते अब तक 10 लोगों की मौत हो गई। सोमवार को राज्य में मानसूनी बारिश जारी रही। यहां 23 जिलों के 156 गांवों के 938 लोग बाढ़ से प्रभावित हुए हैं। अपर डिगारू में सूखा नाले में आई बाढ़ में बह गए गुप्ताजीत भराली का शव रविवार को लोहित जिले के लासा पानी में बरामद किया गया। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल केटी परनायक (सेवानिवृत्त) ने जानमाल के नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त किया है और शोक संतप्त परिवारों के प्रति हार्दिक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने निवासियों से सतर्क रहने का आग्रह किया। प्रमुख नदियों और उनकी सहायक नदियों के खतरे के स्तर से ऊपर बहने के कारण राज्य के पश्चिमी कामेंग, कामले, निचले और ऊपरी सुबनसिरी, पापुम पारे, दिबांग घाटी, निचली दिबांग घाटी, लोहित, चांगलांग, क्रा दादी, कुरुंग कुमेय और लोंगडिंग जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति और भूस्खलन की खबरें आई हैं।

विज्ञापन

Northeast India Flood Landslides more than four lakh people affected death toll surging know hindi updates
पूर्वोत्तर राज्यों का हाल बेहाल - फोटो : PTI

तीस्ता नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया
सिक्किम में लगातार बारिश के कारण रविवार को तीस्ता नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया। मौसम विभाग ने मंगन जिले में रविवार को भारी बारिश को लेकर पहले ही रेड अलर्ट जारी किया था। उत्तरी सिक्किम में बारिश और भूस्खलन से कई रास्ते बंद हैं और 1,500 से अधिक सैलानी फंसे हुए हैं।

Northeast India Flood Landslides more than four lakh people affected death toll surging know hindi updates
पूर्वोत्तर राज्यों का हाल बेहाल - फोटो : PTI

त्रिपुरा में बाढ़, 1,300 से अधिक परिवारों ने राहत शिविरों में ली शरण
त्रिपुरा में भी बाढ़ से स्थिति खराब हो गई है। अगरतला में बाढ़ से भरे पानी के बीच मेनहोल में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मुख्यमंत्री मानिक साहा के आवास के सामने भी घुटने तक पानी भर गया है। मुख्यमंत्री ने बताया कि पश्चिम त्रिपुरा जिले में पिछले दो दिनों से मूसलाधार बारिश हो रही है जिसके चलते कई इलाकों में पानी भर गया है और 1,300 से अधिक परिवारों के 5,000 से अधिक लोगों को राहत शिविरों में शरण लेना पड़ा है। अगरतला नगर निगम क्षेत्र में 27 राहत शिविर बनाए गए हैं।

Northeast India Flood Landslides more than four lakh people affected death toll surging know hindi updates
पूर्वोत्तर राज्यों का हाल बेहाल - फोटो : PTI

मणिपुर में भारी तबाही....
मणिपुर में पिछले 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बारिश से भारी तबाही मची है। बाढ़ और भूस्खलन से राज्य में 883 घरों को नुकसान पहुंचा है और 3,802 लोग प्रभावित हुए हैं। राजधानी इंफाल में सेना और असम राइफल के जवानों ने 1,500 से अधिक लोगों को बाढ़ के पानी से सुरक्षित निकाला है।

ये भी पढ़ें- Health Alert: सात राज्यों के 19 जिलों के कई स्वास्थ्य केंद्रों की खुली पोल, अस्पतालों में न दवाएं, न डॉक्टर

Northeast India Flood Landslides more than four lakh people affected death toll surging know hindi updates
पूर्वोत्तर राज्यों का हाल बेहाल - फोटो : PTI

शाह ने मुख्यमंत्रियों से बात कर हालात का लिया जायजा
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने असम, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से बात कर हालात का जायजा लिया है और हरसंभव सहायता का भरोसा दिया है। शाह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, मोदी सरकार पूर्वोत्तर के लोगों के समर्थन में चट्टान की तरह खड़ी है। असम, सिक्किम और अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्रियों और मणिपुर के राज्यपाल से उनके राज्यों में जारी भारी बारिश के मद्देनजर बात की। साथ ही उन्हें किसी भी स्थिति से निपटने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें- Sharmishta Panoli Case: 22 वर्षीय युवती के समर्थन में आया बार काउंसिल; तत्काल रिहाई और निष्पक्ष ट्रायल की मांग

Northeast India Flood Landslides more than four lakh people affected death toll surging know hindi updates
सिक्किम में तबाही - फोटो : PTI
उफनती नदी में फंसे 14 लोगों को वायुसेना ने बचाया
असम-अरुणाचल सीमा पर उफनती बोमजीर नदी में फंसे 14 लोगों को रविवार को भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के जवानों ने हेलीकॉप्टर की मदद से बचा लिया। जिला आयुक्त स्वप्निल पॉल ने कहा कि लगातार बारिश से जलस्तर बढ़ने से ये लोग फंस गए थे।

Northeast India Flood Landslides more than four lakh people affected death toll surging know hindi updates
बारिश ने मचाई भारी तबाही - फोटो : PTI

मिजोरम में बारिश के कारण तीसरे दिन भी सभी स्कूल बंद
मिजोरम में भारी बारिश के कारण सोमवार को सभी स्कूल बंद रहे। राज्य में भूस्खलन, मिट्टी धंसने, चट्टानें गिरने और जलभराव की घटनाओं से हालात गंभीर हो गए हैं। स्कूल शिक्षा विभाग की निदेशक एंजेला जोथनपुई ने कहा कि सभी 11 जिला प्रशासनों ने छात्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एहतियाती उपाय के तौर पर सोमवार को स्कूल बंद करने की घोषणा की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed